For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RR vs KXIP: राहुल तेवतिया ने लिखी राजस्थान की जीत की कहानी, एक ओवर में बने विलेन से हीरो

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL
IPL 2020, KXIP vs RR: Rahul Tewatia played heroic knock,Smashes 7 sixes against KXIP| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को शारजाह के मैदान पर खेला गया मैच न सिर्फ फैन्स के लिये यादगार रहा बल्कि राजस्थान और पंजाब के बीच हुआ यह मुकाबला आईपीएल के इतिहास का सबसे रोमांचक मैच बन गया। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मयंक अग्रवाल के पहले शतक और केएल राहुल के अर्धशतक के दम पर 223 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आईपीएल के इतिहास में शायद ही किसी टीम ने यह सोचा हो कि 223 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने के बावजूद उस टीम को हार का सामना करना पड़ेगा।

और पढ़ें: RR vs KXIP: राजस्थान रॉयल्स ने 224 रनों को चेज कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड, पंजाब को 4 विकेट से हराया

हालांकि मैच के अंत में पंजाब की टीम को हार का ही सामना करना पड़ा और राजस्थान की टीम ने 3 गेंद पहले ही 6 विकेट खोकर 226 रन बनाये और लीग में लगातार दूसरी जीत हासिल की। मैच में जीत के बाद भले ही विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया हो लेकिन सही मायनों में इस मैच के हीरो रहे राजस्थान रॉयल्स के हरफनमौला खिलाड़ी राहुल तेवतिया, जिन्होंने 31 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया।

और पढ़ें: RR vs KXIP: मयंक अग्रवाल ने 45 गेंद में जड़ा आईपीएल करियर का पहला शतक, नाम किये खास रिकॉर्ड

शुरुआत में संघर्ष करते नजर आये राहुल तेवतिया

शुरुआत में संघर्ष करते नजर आये राहुल तेवतिया

हालांकि राहुल तेवतिया के पारी की शुरुआत में टीम के हीरो के बजाया विलेन बनते नजर आ रहे थे लेकिन शेल्डन कॉट्रेल के एक ओवर में इस खिलाड़ी ने कहानी को पलट दिया और मैच में जीत के नायक बन गये। 9वें ओवर में स्टीव स्मिथ के आउट होने के बाद राजस्थान की टीम ने राहुल तेवतिया को बड़े शॉट मारने और पारी को तेजी से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये भेजा। हालांकि तेवतिया के लिये शुरुआत आसान नहीं रही।

राहुल तेवतिया ने अपनी पहली 19 गेंदों में सिर्फ 8 रन ही बनाये थे और इस दौरान एक भी बाउंड्री नहीं लगाई जिसके चलते रनों का दबाव संजू सैमसन पर आ गया था और वो पारी को आगे बढ़ाने के लिये ताबड़तोड़ शॉट खेल रहे थे। राहुल तेवतिया ने रवि बिश्नोई के 15वें ओवर की 5वीं गेंद पर पारी का पहला छक्का लगाया, लेकिन अगले ही ओवर में संजू सैमसन के आउट होने के बाद लगा कि अब राजस्थान की टीम मैच हार जायेगी और इस हार के पीछे के खलनायक राहुल तेवतिया ही होंगे, जिन्होंने अब तक काफी गेंदे खाली खेली थी।

एक ओवर में जड़े 5 छक्के, बदल दिया मैच का रुख

एक ओवर में जड़े 5 छक्के, बदल दिया मैच का रुख

17 ओवर के बाद राजस्थान की टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 173 रन था और टीम को जीत के लिये आखिरी की 18 गेंदों में 51 रनों की दरकार थी। शेल्डन कॉट्रेल पारी का 18वां ओवर लेकर आये और बल्लेबाजी में राहुल तेवतिया उनका सामना कर रहे थे।

कॉट्रेल ने ओवर की पहली गेंद लेग साइड की दिशा में शॉर्ट फेंकी और राहुल तेवतिया ने उसे बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग की दिशा में सीधा छक्का जड़ दिया। कॉट्रेल ने दूसरी गेंद को स्टंप्स की दिशा में शॉर्ट फेंका जिस पर तेवतिया ने एक बार फिर से बैकवर्ड स्कवॉयर लेग की दिशा में छक्का लगा दिया। तीसरी गेंद पर तेवतिया ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में छक्का लगाया और चौथी गेंद पर मिड विकेट की दिशा में छक्का लगा दिया। लगातार 4 छक्के लगाने के बाद ही तेवतिया अपनी टीम को मैच में वापस ले आये थे। पांचवी गेंद पर फिर मारने की कोशिश में तेवतिया से गेंद छूट गई, हालांकि ओवर की आखिरी गेंद पर तेवतिया ने मिड विकेट की दिशा में एक और छक्का लगा दिया। इस तरह से राजस्थान के लिये विलेन बनते नजर आ रहे तेवतिया ने एक ही ओवर में मैच का रुख पलट दिया।

शमी के ओवर में भी लगे 3 छक्के

शमी के ओवर में भी लगे 3 छक्के

वहीं 19वें ओवर में मोहम्मद शमी ने अपनी पहली गेंद पर रॉबी उथप्पा को आउट कर पवेलियन भेजा जिसके बाद जोफ्रा आर्चर मैदान पर बल्लेबाजी करने आये। उन्होंने भी शमी की दो गेंदों पर लगातार 2 छक्के लगाकर टीम को चेज के और नजदीक पहुंचा दिया। तेवतिया ने शमी की पांचवी गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में अपनी पारी का 7वां छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया और टीम को एकदम जीत के मुहाने पर पहुंचा दिया। हालांकि शमी की आखिरी गेंद पर तेवतिया कैच आउट हो गये। पर पंजाब के लिये तब तक काफी देर हो चुकी थी और राजस्थान की टीम जीत से सिर्फ 2 रन दूर खड़ी थी।

Story first published: Tuesday, September 29, 2020, 6:16 [IST]
Other articles published on Sep 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+