For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ जीत में काम आया धोनी का खास प्लान

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का दूसरा चरण मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेले गये मैच से हुआ, जिसमें सीएसके की टीम ने पहले राउंड के खराब प्रदर्शन के बाद शानदार वापसी करते हुए 20 रन से जीत हासिल की। हालांकि सीएसके की इस बेहद जरूरी जीत के पीछे टीम के शानदार प्रदर्शन के अलावा कप्तान एमएस धोनी का प्रयोग भी रहा, जो उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ पहली बार किया।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गये इस मैच में कप्तान एमएस धोनी ने अपने सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया और उनकी जगह टीम के हरफनमौला खिलाड़ी सैम करन को फाफ डुप्लेसिस के साथ ओपनिंग करने भेजा। धोनी ने आईपीएल में अपनी टीम की वापसी के बाद पहली बार अपनी ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करते हुए शेन वॉटसन को नीचे भेजने का काम किया।

और पढ़ें: IPL 2020: पहले राउंड के बाद विनोद कांबली ने चुने बेस्ट 11, धोनी-रोहित को किया बाहर

वहीं धोनी ने एक मुख्य बल्लेबाज एन जगदीशन को बाहर बिठाकर पीयूष चावला को अतिरिक्त गेंदबाज के रूप में खिलाया। पिछले कुछ मैचों में खराब बल्लेबाजी के चलते लगातार मैच गंवाने वाली सीएसके के लिये यह दांव किसी बड़े जुअें से कम नहीं था, हालांकि धोनी का यह प्रयोग काफी कारगर साबित हुआ। सैम करन ने सलामी बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों 3 चौके और 2 छक्‍के लगाकर 31 रन बनाये और जिस काम के लिये उन्हें भेजा गया था वो कर के दिखाया।

हालांकि फाफ डुप्लेसिस इस मैच में गोल्डन डक का शिकार हुए। वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये शेन वॉटसन ने इस मैच में अपनी लय को हासिल करते हुए 42 रनों की पारी खेली, जिसके दम पर चेन्नई की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 167 रन बनाये। वहीं गेंदबाजी में भी सैम करन ने 3 ओवर में सिर्फ 18 रन दिये और डेविड वॉर्नर का अहम विकेट हासिल किया।

और पढ़ें: RR vs DC: ऋषभ पंत को लगी है ग्रेड ए की चोट, इस खिलाड़ी को मौका दे सकती है दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल में पहले राउंड के खेल के बाद 5 मैचों में हार का सामना करने वाली चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की टीम के सामने लीग से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था, ऐसे में टीम को 2 प्वाइंटस की खासा जरूरत थी जो उसने हैदराबाद की टीम को हराकर हासिल किया और लीग में अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने की फैन्स की उम्मीदों को बरकरार रखा है।

Story first published: Thursday, October 15, 2020, 5:43 [IST]
Other articles published on Oct 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+