IPL 2020: महज 74 गेंद में जीती मुंबई, चेन्नई को 10 विकेट से रौंदा

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 41वां मैच आज शारजाह के मैदान पर खेला गया जहां पर रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने आज के मैच में शानदार प्रदर्शन किया और चेन्नई सुपरकिंग्स को हर विभाग में रौंदते हुए महज 12.2 ओवर्स में 10 विकेट से जीत हासिल की। शारजाह के मैदान पर मुंबई की टीम के लिये कप्तान कायरन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और अपने तेज गेंदबाजों के दम पर सीएसके की टीम को महज 114 रन पर समेटने का काम किया।

वहीं 115 रनों का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने इशान किशन (68) और क्विंटन डिकॉक (46) की शानदार पारी के दम पर बिना विकेट खोये महज 12.2 ओवर में मैच को जीत लिया और सीएसके की टीम को 10 विकेट से रौंद दिया। इसके साथ ही मुंबई की टीम ने चेन्नई के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की और पहली बार 10 विकेट से CSK को हराया।

और पढ़ें: MI vs CSK: सैम करन की जुझारु पारी से 114 पर पहुंची चेन्नई, महज 21 रन पर गिर गये थे 5 विकेट

मुंबई इंडियंस के लिये इशान किशन ने महज 28 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं ओवरऑल पारी के दौरान इशान किशन ने महज 37 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 68 रनों की पारी खेली तो वहीं पर क्विंटन डिकॉक ने 37 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 46 रन बनाये।

इससे पहले सीएसके के लिये हरफनमौला खिलाड़ी सैम करन ने सबसे ज्यादा 52 रनों की पारी उस वक्त खेली जब चेन्नई की टीम ने महज 3 रन अपने 4 विकेट खो दिये थे जबकि 43 रनों के अंदर अपने 7 विकेट खो दिये थे। सैम करन ने सीएसके के लिये लीग का दूसरा अर्धशतक लगाते हुए जुझारू पारी खेली और अपनी टीम को शर्मनाक स्कोर पर सिमटने से बचा लिया।

और पढ़ें: MI vs CSK: चेन्नई का फ्लॉप शो जारी, बनाया पावरप्ले का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

हालांकि ट्रेंट बोल्ट (4 विकेट), जसप्रीत बुमराह (2 विकेट), राहुल चाहर (2 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के सामने अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब रही। अपनी इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में 14 अंक के साथ पहले नंबर पर पहुंच गई है। मुंबई की टीम का नेट रन रेट सबसे बेहतर है जिसके चलते आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स की तरह 14 अंक होने के बावजूद यह टीम सबसे ऊपर पहुंच गई है।

Story first published: Friday, October 23, 2020, 22:27 [IST]
Other articles published on Oct 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+