For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: एक ही मैच में फेंके गये 2 सुपरओवर, थम गई फैन्स की सांसे, पंजाब ने जीता थ्रिलर

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 36वां मैच दुबई के मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच खेला गया, जहां पर दर्शकों को रोमांच का तूफान देखने को मिला। आईपीएल को खेले गये इस मैच में क्रिकेट के इतिहास में पहली बार एक ही मैच में 2 सुपरओवर देखने को मिले जबकि एक ही दिन में 3 सुपरओवर देखने को मिले। सुपरओवर के इस थ्रिलर मैच में पंजाब की टीम ने मुंबई को हराकर जीत हासिल की और लीग में अपनी तीसरी जीत हासिल की।

और पढ़ें: IPL 2020: सालों बाद मैदान पर साथ दिखे अश्विन-धोनी, CSK को याद आयी आशिकी

फैन्स का धड़कनें रोक देने वाले इस मैच में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाये जिसका पीछा करते हुए पंजाब की टीम ने भी निर्धारित 20 ओवर्स में 176 रन बनाये। इसके बाद मैच सुपरओवर में चला गया।

और पढ़ें: KXIP vs MI: पोलार्ड-डिकॉक ने बचाई मुंबई की लाज, आखिरी 6 ओवर में बटोरे 74 रन

ऐसा रहा सुपरओवर का रोमांच

ऐसा रहा सुपरओवर का रोमांच

जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बुमराह के खिलाफ पंजाब की टीम ने 5 रन बनाये, जिसका पीछा करने उतरी मुंबई की टीम के लिये रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ने मोहम्मद शमी के खिलाफ 6 रन नहीं बना सके और सिर्फ 5 रन बनाने के चलते मैच दोबारा सुपरओवर में चला गया।

दूसरे सुपरओवर में क्रिस जॉर्डन ने गेंदबाजी की और मुंबई की टीम को मयंक अग्रवाल की जबरदस्त फील्डिंग के दम पर 11 रन पर रोक दिया। वहीं पंजाब की टीम ने इस स्कोर को क्रिस गेल (7) और मयंक अग्रवाल (8) के दम पर 2 गेंद पहले मैच को जीत लिया। क्रिस गेल ने छक्का लगाया तो वहीं मयंक अग्रवाल ने लगातार 2 चौके लगाये और अपनी टीम को जीत दिलाई।

पंजाब ने रोका मुंबई का विजय रथ

पंजाब ने रोका मुंबई का विजय रथ

पिछले 5 मैचों से लगातार जीत हासिल करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम के विजयी रथ को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 5 विकेट से हरा दिया और प्लेऑफ में पहुंचने के अपने सपने को जिंदा रखा है। हालांकि यह मैच एक बार फिर आखिरी ओवर के रोमांच पर पहुंचा।

मुंबई की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 176 रनों का स्कोर खड़ा किया था और पंजाब की टीम को जीत के लिये 177 रनों की दरकार थी। पंजाब की टीम के लिये आज कप्तान केएल राहुल ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल का 21वां अर्धशतक लगाया और 51 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली।

ऐसा ऱहा था 20वें ओवर का रोमांच

ऐसा ऱहा था 20वें ओवर का रोमांच

पंजाब की टीम को रनों का पीछा करते हुए जीत केे लिये आखिरी ओवर में 9 रनों की दरकार थी। ट्रेंट बोल्ट की ओर से फेंके गये इस ओवर की पहली गेंद पर पंजाब के लिये दीपक हुड्डा ने लेग की दिशा में शानदार शॉट खेला लेकिन प्वाइंट पर खड़े नाथन कुल्टर नाइल ने कैच छोड़ दिया लेकिन 3 रन बचाने में कामयाब रहे। वहीं दूसरी गेंद पर क्रिस जॉर्डन के बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा और गेंद कीपर के पीछे से 4 रन के लिये निकल गई।

जॉर्डन ने तीसरी गेंद पर 1 रन लेकर हुड्डा को स्ट्राइक दिया। पंजाब को आखिरी 3 गेंदों में जीत के लिये 3 रनों की दरकार थी। चौथी गेंद को बोल्ट ने खाली निकाला। पांचवी गेंद पर हुड्डा ने एक रन और बटोरा। पंजाब को जीत के लिये आखिरी गेंद पर 2 रनों की दरकार थी। हालांकि पंजाब की टीम एक ही रन बना सकी और एक बार फिर से सुपरओवर देखने को मिला।

Story first published: Monday, October 19, 2020, 0:23 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+