For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: मुंबई के गेंदबाजोे सामने पस्त हुई KKR, कमिंस ने जड़ा पहला पचासा

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 32वां मैच आज अबुधाबी के मैदान पर खेला जा रहा है जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का सामना मुंबई इंडियंस के साथ हो रहा है। आज के मैच में बतौर कप्तान अपना पहला मैच खेल रहे इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 148 रन बनाये।

हालांकि मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने आज के मैच में जबरदस्त गेंदबाजी की और आखिरी 5 ओवर्स की बात छोड़ दें तो पूरी पारी में मुंबई का दबदबा बरकरार रखा। केकेआर की टीम की शुरुआत आज कुछ खास नहीं रहा और उसने अपनी पहली विकेट महज 18 रन पर खो दिया।

और पढ़ें: IPL 2020: कार्तिक को कप्तानी से हटाने पर गंभीर ने मारा ताना, जानें क्या बोले

मुंबई के लिये तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने 9 गेंद में 1 चौके की मदद से 7 रन बनाने वाले राहुल त्रिपाठी को 7 रन के स्कोर पर सूर्यकुमार के हाथों कैच कराया। वहीं कुल्टर नाइल ने नितिश राणा (5) को क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराकर आउट किया। हालांकि मुंबई के लिये जिस ओवर ने मैच को पलट दिया वो था राहुल चाहर का जिन्होंने 8वें ओवर में पहले शुबमन गिल (21) और फिर अगली ही गेंद पर दिनेश कार्तिक को बोल्ड कर पूरी तरह से दबदबा बना लिया।

इसके बाद कप्तान इयोन मोर्गन (39*) ने आंद्रे रसेल (12) के साथ पारी को आगे बढ़ाया और 21 रनों की साझेदारी की थी कि जसप्रीत बुमराह ने उन्हें डिकॉक के हाथों कैच कराकर कोलकाता को 5वां झटका दिया। हालांकि यहां से बल्लेबाजी करने आये तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कप्तान मोर्गन का बखूबी साथ दिया और छठे विकेट के लिये 87 रनों की नाबाद साझेदारी की।

और पढ़ें: IPL 2020: क्रिस गेल ने रचा इतिहास, T20 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

इस दौरान पैट कमिंस ने अपने आईपीएल करियर में पहला अर्धशतक भी पूरा किया और महज 36 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 53 रन की पारी खेली। पैट कमिंस की पारी की बदौलत जहां एक समय पर कोलकाता की टीम जो कि एक समय पर 120 के स्कोर तक ही पहुंचती नजर आ रही थी वहां पर उसे 148 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।

आपको बता दें कि केकेआर की टीम ने आज के मैच में 13 चौके और 5 छक्के लगाये और मुंबई के सामने जीत के लिये 149 रनों का लक्ष्य रखा है।

Story first published: Friday, October 16, 2020, 21:28 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+