For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: दिल्ली के खिलाफ डिकॉक ने की धोनी स्टाइल में स्टंपिंग, वायरल हुआ वीडियो

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच खेला गया जिसमें फैन्स को एक बार फिर दिल्ली की टीम ने अपने खराब प्रदर्शन से निराश किया। लीग में हार का चौका लगाने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की और खराब बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में सिर्फ 110 रन ही बना सकी। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने कप्तान रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी होने के बावजूद अपनी अच्छी फॉर्म को जारी रखा और इस आसान से स्कोर को महज 14.2 ओवर में हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम ने प्लेऑफ के लिये अपनी जगह टॉप 2 टीमों में पक्की कर ली है। इस दौरान मुंबई इंडियंस के लिये उसके विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने एक ऐसी स्टंपिंग करने का कारनामा किया जिसे देखकर फैन्स को भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की याद आ गई।

और पढ़ें: IPL 2020: हैदराबाद की गेंदबाजी के सामने सिमटी आरसीबी, जीत के लिये 121 की दरकार

सोशल मीडिया पर उनकी स्टंपिंग का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दिल्ली की टीम ने आज के मैच में बेहद खराब शुरुआत की और महज 15 रन के स्कोर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया। वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिये ऋषभ पंत के साथ 35 रनों की साझेदारी की।

दोनों बल्लेबाज संभलकर पारी को आगे बढ़ाने का काम कर ही रहे थे कि मुंबई के स्पिनर राहुल चाहर ने अपनी एक फ्लाइटेड बॉल पर श्रेयस अय्यर को वापस पवेलियन भेजने का काम किया। राहुल चाहर की इस गेंद पर अय्यर शॉट लगाने से चूक गये लेकिन क्विंटन डिकॉक वहां पर स्टंपिंग करने से नहीं चूके।

क्विंटन डिकॉक ने जिस अंदाज में अय्यर को स्टंप किया वह काफी हद तक एमएस धोनी की तरह था जो कि विकेट के पीछे तेजी से स्टंपिंग करने के लिये मशहूर हैं। डिकॉक की इस स्टंपिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद लोगों ने इस खिलाड़ी की तुलना एमएस धोनी से करनी शुरु कर दी।

और पढ़ें: IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी

गौरतलब है कि दिल्ली की टीम के लिये कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 25 रन जबकि ऋषभ पंत ने 21 रनों की पारी खेली। वहीं आर अश्विन और कगिसो रबाडा ने 12-12 रनों का योगदान दिया, इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका।

वहीं मुंबई इंडियंस के लिये सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 47 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 9 विकेट से जीत दिलाई। मुंबई के लिये डिकॉक ने 26 जबकि सूर्यकुमार यादव ने 12 रनों का योगदान दिया।

Story first published: Saturday, October 31, 2020, 23:47 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+