For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MI vs KXIP: वो रन आउट जिसके चलते सुपरओवर में पहुंचा मैच, जॉर्डन से हुई बड़ी गलती

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 36वें मैच में क्रिकेट इतिहास में ऐसा कुछ हुआ जो कि फैन्स को पहले कभी नहीं देखने को मिला। क्रिकेट इतिहास में पहली बार किसी मैच का रिजल्ट निकालने के लिये 2 सुपरओवर का खेल हुआ, जिसमें काफी ऊपर नीचे होने के बाद पंजाब की टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने में कामयाब रही।

हालांकि यह मैच सुपरओवर में पहुंचता ही नहीं और पंजाब की टीम पहले ही जीत गई होती अगर 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर क्रिस जॉर्डन से बड़ी गलती न हुई होती। दरअसल 20वें ओवर में पंजाब की टीम को रनों का पीछा करते हुए जीत केे लिये आखिरी ओवर में 9 रनों की दरकार थी।

और पढ़ें: MI vs KXIP: पंजाब ने जीता सुपरओवर का रोमांच, जानें बॉल बाई बॉल का हाल

ट्रेंट बोल्ट की ओर से फेंके गये इस ओवर की पहली गेंद पर पंजाब के लिये दीपक हुड्डा ने लेग की दिशा में शानदार शॉट खेला लेकिन प्वाइंट पर खड़े नाथन कुल्टर नाइल ने कैच छोड़ दिया लेकिन 3 रन बचाने में कामयाब रहे। वहीं दूसरी गेंद पर क्रिस जॉर्डन के बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा और गेंद कीपर के पीछे से 4 रन के लिये निकल गई। जॉर्डन ने तीसरी गेंद पर 1 रन लेकर हुड्डा को स्ट्राइक दिया।

पंजाब को आखिरी 3 गेंदों में जीत के लिये 3 रनों की दरकार थी। चौथी गेंद को बोल्ट ने खाली निकाला। पांचवी गेंद पर हुड्डा ने एक रन और बटोरा। पंजाब को जीत के लिये आखिरी गेंद पर 2 रनों की दरकार थी। आखिरी गेंद पर क्रिस जॉर्डन ने डीप मिड विकेट की ओर शॉट खेला और 2 रनों के लिये दौड़ गये।

पहला रन पूरा करने के बाद क्रिस जॉर्डन दूसरा रन लेने के लिये तुरंत मुड़ने के बजाय दूसरी पिच से घूमकर आये, जिसकी वजह से रन लेने की दूरी जो कि पहले 17 फिट थी वह अब 23 फीट के करीब हो गई और जॉर्डन 3 इंच की दूरी से रन आउट हो गये और पंजाब की टीम एक ही रन बना सकी और आईपीएल 13 में चौथी बार सुपरओवर देखने को मिला।

और पढ़ें: IPL 2020: एक ही मैच में फेंके गये 2 सुपरओवर, थम गई फैन्स की सांसे, पंजाब ने जीता थ्रिलर

मजे की बात यह रही कि इस मैच में खेलने वाली दोनों टीमें इस सीजन में पहले सुपरओवर खेल चुकी थी और दोनों को ही हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब की टीम को दिल्ली ने हराया था तो मुंबई की टीम को विराट कोहली की आरसीबी ने हराया था।

Story first published: Monday, October 19, 2020, 6:16 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+