IPL 2020 : अश्विन ने दिखाई खेल भावना, फिंच को नहीं किया मांकडिंग तरीके से आउट
नई दिल्ली। सोमवार (5 अक्टूबर) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2020 का 19वां मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला। टॉस जीतने के बाद, बैंगलोर ने फील्डिंग करने का फैसला किया और दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए ।
देवदत्त पडिक्कल और आरोन फिंच बैंगलोर के लिए सलामी बल्लेबाज थे। इस बीच एक दिलचस्प घटना देखने को मिली। मैच का तीसरा ओवर दिल्ली के स्पिनर आर अश्विन ने फेंका। ओवर की चौथी गेंद अश्विन ने फेंकी। लेकिन इसी समय नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े फिंच ने अश्विन द्वारा गेंद फेंकने से पहले ही क्रीज छोड़ दी। हालांकि इस बार अश्विन ने मांकड आउट नहीं किया। उन्होंने फिंच को जीवनदान दिया। इस बार अश्विन की स्पोर्ट्समैनशिप देखी गई।

पिछले सीजन में झेलनी पड़ी थी आलोचना
दिल्ली के लिए अश्विन का यह पहला सीजन है। इससे पहले, वह किंग्स इलेवन पंजाब के साथ थे और पिछले आईपीएल सीजन में, उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर को मांकड आउट किया था। इस तरह से बटलर को आउट करने के लिए उनकी आलोचना की गई। इस साल आईपीएल टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही मांकडिंग के बारे में चर्चा शुरू हो गई थी। उस समय, रिकी पोंटिंग ने कहा था कि उन्होंने अश्विन से कहा है कि वे खिलाडियों को इस तरीके से आउट ना करें।

पोंटिंग ने अश्विन को दी थी सलाह
रिकी पोंटिंग से इनसाइडर स्पोर्ट्स शो 'एम्सटर्डम फेस 2 फेस क्रिकेट सीरीज' पर पूछा गया था कि क्या वह अश्विन को किसी बल्लेबाज को मांकड आउट करने की अनुमति देंगे। रिकी पोंटिंग ने मुस्कुराते हुए कहा, "मैं अश्विन को ऐसा नहीं करने दूंगा।" ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा, "हमने इसके बारे में बात की है। मैंने अश्विन को अपनी इच्छा बताई है। मैंने उससे कहा है, मुझे नहीं लगता कि अश्विन को यह करना चाहिए। यह नियम उचित नहीं लगता है। अंपायर को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि नॉन-स्ट्राइकर बल्लेबाज गेंदबाजी से पहले क्रीज नहीं छोड़े। "
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

क्या है मांकड आउट
नॉन-स्ट्राइकर को गेंदबाद द्वारा गेंद फेंकने से पहले रन आउट किया जाता है। गेंदबाज को लगता है कि नॉन-स्ट्राइकर क्रीज से बहुत पहले बाहर निकल रहा है तो वह नॉन-स्ट्राइकर छोर की गिल्लियां उड़ाकर नॉन-स्ट्राइकर को आउट कर सकता है। गेंद रिकॉर्ड नहीं होती लेकिन विकेट गिर जाता है। मांकडिंग के सबसे मशहूर उदाहरण वीनू मांकड द्वारा ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बिल ब्राउन को रन आउट करना है। यह घटना 13 दिसंबर 1947 को हुई थी। माकंड गेंदबाजी कर रहे थे और उन्होंने ब्राउन को क्रीज से बाहर निकलने पर रन आउट कर दिया।
DC vs RCB : कोहली करने जा रहे थे लार का इस्तेमाल, फिर हंसते हुए यूं किया बचाव
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications