For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: क्या इस आईपीएल में नहीं खेलेगी विराट कोहली की आरसीबी, सोशल मीडिया से हुई गायब

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में विराट कोहली की कप्तानी वाली फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने बुधवार को ऐसा कदम उठाया कि सोशल मीडिया पर न सिर्फ उसके फैन्स बल्कि टीम के उसके खिलाड़ी भी हैरान रह गये और पूछने लगे कि आखिरकार क्या माजरा है। 12 सीजन में एक बार भी खिताब न जीत पाने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से अपना प्रोफाइल फोटो और नाम हटा लिया है जिसके बाद न सिर्फ उसके फैन्स बल्कि उसकी टीम के लेग स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल भी हैरान रह गये हैं।

और पढ़ें: Ranji में नहीं मिला खेलने का मौका तो तीनों बच्चों को बनाया क्रिकेटर, आज मचा रहे धमाल

आईपीएल की चोकर्स कही जाने वाली आरसीबी ने इस सीजन अपने नाम से इस टैग को हटाने के लिये एक नया पैंतरा आजमाने की कोशिश की है। दरअसल रिपोर्ट के अनुसार आरसीबी आईपीएल के 2020 सीजन में नये नाम के साथ उतरने वाली है।

और पढ़ें: 'मिस्ट्री गर्ल' से न्यूड मांगता था पाकिस्तानी खिलाड़ी, अब कर रहा ब्लैकमेल, सामने आई पूरी चैट

आरसीबी ने ट्विटर से हटाई डीपी, चहल परेशान

विराट कोहली की कप्तानी वाली बैंगलोर की टीम ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल का नाम बदल दिया है और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी डिस्प्ले पिक्चर और कवर फोटो को भी हटा दिया है। इस बात से कई लोग हैरान और परेशान चल रहे हैं।

कीवी दौरे से वापस भारत लौट रहे युजवेंद्र चहल ने ट्वीट कर लिखा, ‘अरे आरसीबी, ये क्या गुगली है? आपकी प्रोफाइल फोटो और इंस्टाग्राम पोस्ट कहां गई?'

इस नये नाम के साथ आईपीएल में आगाज कर सकती है आरसीबी

इस नये नाम के साथ आईपीएल में आगाज कर सकती है आरसीबी

आरसीबी ने फिलहाल अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर नाम बदल कर सिर्फ ‘रॉयल चैलेंजर्स' कर दिया है। इन सबको देखकर यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरसीबी की टीम अपने नए Logo और नाम के साथ इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में भाग लेगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, 16 फरवरी को रॉयल चैलेंजर बैंगलोर अपना नाम बदलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू कर लेगी और इसी दिन अपनी टीम का नया लोगो भी लॉन्च करेगी।

आखिर क्यों बदल रही है आरसीबी अपना नाम

आखिर क्यों बदल रही है आरसीबी अपना नाम

आईपीएल के इतिहास में विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी की बात करें तो टीम में विस्फोटक बल्लेबाज और गेंदबाज होने के बावजूद इसका रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। इसके बावजूद टीम के नए डायरेक्टर माइक हेसन ने टीम की कप्तानी में किसी तरह के बदलाव से इंकार किया।

यह आरसीबी के लिए दुर्भाग्य वाली बात है कि विराट कोहली, एबी डि विलियर्स, क्रिस गेल के होने के बावजूद टीम ने अब तक कोई आईपीएल खिताब नहीं जीता है। मीडिया से बात करते हुए माइक हेसन ने कहा है कि हमें ऐसा नहीं लगता है कि विराट कोहली चीजों को कंट्रोल करते हैं। हां ऐसा जरूर है कि वो आगे बढ़ने के लिए अपनी गलतियों से सीखते हैं।

IPL 2020 में ऐसी है आरसीबी की पूरी टीम

IPL 2020 में ऐसी है आरसीबी की पूरी टीम

आरसीबी की पूरी टीम इस तरह हैं:

विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, देवदत्त पड्डिकल, पार्थिव पटेल, आरोन फिंच, जोशुआ फिलिप, शहबाज अहमद, गुरुकीरत सिंह मान, पवन देशपांडे, मोइन अली, शिवम दुबे, क्रिस मौरिस, इसुरु उडाना, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, पवन नेगी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, केन रिचर्ड्सन, डेल स्टेन।

Story first published: Friday, February 14, 2020, 7:40 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+