IPL 2020: देवदत्त पाड्डिकल ने रचा इतिहास, डेब्यू सीजन में नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL
IPL 2020:RCB's Devdutt Padikkal ने रचा इतिहास, Debut Season में नाम किया ये Record |वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने एलिमिनेटर के तहत खेले गये रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को हरा कर दूसरे प्लेऑफ में जगह बनाने का काम किया है। इसी के साथ ही आईपीएल के 13वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का सफर खत्म हो गया है। भले ही इस सीजन आरसीबी की टीम का सफर खत्म हो गया है लेकिन इस साल विराट कोहली के लिये सलामी बल्लेबाजी करने वाले युवा खिलाड़ी देवदत्त पाड्डिकल का सफर अभी शुरु ही हुआ है।

इसके साथ ही देवदत्त पाड्डिकल ने अपने डेब्यू सीजन का सफर समाप्त किया और साथ ही इतिहास रचते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। देवदत्त पाड्डिकल अपने डेब्यू सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी बन गये हैं।

और पढ़ें: IPL 2020: कोहली का फ्लॉप शो जारी, होल्डर के सामने ढेर हुई आरसीबी

देवदत्त पाड्डिकल ने इस सीजन आरसीबी की ओर से खेलते हुए 15 मैच में 31.53 की औसत और 124.50 की स्ट्राइक रेट से 473 रन बनाने का कारनामा किया है। इस दौरान उन्होंने 51 चौके और 8 छक्के लगाते हुए 5 अर्धशतक जड़ने का काम किया।

वहीं एक सीजन में किसी भी अनकैप्ड खिलाड़ी की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी पाड्डिकल तीसरे नंबर पर काबिज हैं। इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का नाम है जिन्होंने 2018 में 512 रन बनाने का काम किया था। जबकि इशान किशन दूसरे नंबर पर काबिज हैं जो कि इस सीजन 483 रन बना चुके हैं और अभी भी उन्हें एक मैच खेलना बाकी है।

और पढ़ें: IPL Eliminator 2020: फिर टूटा आरसीबी का सपना, विलियमसन की जुझारू पारी से जीती हैदराबाद

वहीं पॉल वैल्थेटी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है जिन्होंने साल 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम की ओर से खेलते हुए 463 रन बनाने का कारनामा किया था। गौरतलब है कि भले ही आईपीएल के 13वें सीजन में विराट कोहली की आरसीबी अपने खिताब को हासिल करने के सपने को पूरा नहीं कर पाई हो लेकिन इस टीम के पास इस सीजन कई ऐसे खिलाड़ी निकल कर आये हैं जो जल्द ही उसके सपने को पूरा करते नजर आ सकते हैं।

Story first published: Saturday, November 7, 2020, 6:30 [IST]
Other articles published on Nov 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+