
डेथ ओवर्स में पंजाब-आरसीबी की टीम के हैं बुरे हाल
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में डेथ ओवर्स (16-20) के दौरान सबसे खराब गेंदबाजी वाली टीमों की बात करें तो इसमें किंग्स इलेवन पंजाब की टॉप पर काबिज है, जिसने अब तक खेले गये 4 मैचों में 15.33 की इकॉनमी से रन देने का काम किया है, जिसका मतलब है कि पंजाब की टीम के खिलाफ डेथ ओवर्स में करीब 75-90 रन बनते हैं।
वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी दूसरे नंबर पर काबिज है जिसके लिये डेथ ओवर्स की गेंदबाजी सिर्फ इस सीजन नहीं बल्कि पिछले कई सीजन से परेशानी का सबब बन रही है। आरसीबी ने इस सीजन खेले गये 3 मैचों के दौरान डेथ ओवर्स में 13.70 की इकानमी से रन दियै हैं, जिसका मतलब है कि टीमें आखिरी 5 ओवर्स में आरसीबी के खिलाफ औसतन (68-80) रन बना रही हैं।

राजस्थान-मुंबई का भी बुरा है हाल
वहीं इस सीजन अब तक बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम का नाम भी इस फेहरिस्त में शामिल है और वो तीसरे नंबर पर काबिज हैं, जिसने अब तक खेले गये 3 मैचों के दौरान 11.60 की इकॉनमी से डेथ ओवर्स में लुटाने का काम किया है, जिसका मतलब है कि आखिरी के ओवर्स में टीमें राजस्थान के खिलाफ 60-70 रन बटोरने का काम कर रही हैं। वहीं मुंबई की टीम भी इस फेहरिस्त में 10.76 की औसत से डेथ ओवर्स में रन लुटा रही है और इस फेहरिस्त में चौथे नंबर पर काबिज हैं। मुंबई की टीम ने अब तक खेले गये 4 मैचों में करीब 55-65 रन देने का काम किया है।

सबसे किफायती रही है दिल्ली-कोलकाता की टीम
वहीं आईपीएल में अगर डेथ ओवर्स में सबसे किफायती गेंदबाजी करने वाली टीम की बात करें तो उसमें दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का नाम आता है जिसने अब तक 9.33 और 9.20 की इकॉनमी से रन दिये हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 9.93 और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 9.38 की इकॉनमी रेट से रन लुटाने का काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications