For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

डेल स्टेन हुए चारों खाने चित्त, केएल राहुल ने 9 गेंदों में यूं बना डाले 42 रन

स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा) : केएल राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 13वें सीजन के छठे मुकाबले में राॅयल चैंलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ तूफानी शतक बनाकर किंग्स इलेवन पंजाब को पहली जीत दिला दी है। राहुल ने 69 गेंदों में नाबाद 132 रनों की पारी खेली, जिसमें 14 चाैके व 7 छक्के शामिल रहे। उन्होंने जब रफ्तार पकड़ी तो आरसीबी के सभी गेंदबाज पानी भरते नजर आए।

डेल स्टेन हुए चारों खाने चित्त

डेल स्टेन हुए चारों खाने चित्त

केएल राहुल ने अपनी पारी का अंतिम 9 गेंदों में 42 रन बटोर लिए जिससे ना कि उन्होंने आईपीएल करियर का दूसरा शतक पूरा किया बल्कि टीम का स्कोर 3 विकेट पर 206 पहुंचाया। आरसीबी के अनुभवी ते गेंदबाज डेल स्टेन चारों खाने चित्त होते नजर आए। स्टेन पारी का 19वां ओवर फेंकने आए तो राहुल ने 26 रन बटोर लिए। इसमें तीन छक्के जबकि 2 चाैके शामिल रहे। एक गेंद राहुल ने खाली निकाल दी। स्टेन ने 4 ओवर में बिना विकेट लिए 57 रन लुटाए

IPL 2020: KXIP के खिलाफ कोहली एंड कंपनी ने की ये तीन बड़ी गलतियां

अंतिम ओवर में भी गरजे

अंतिम ओवर में भी गरजे

पारी का अंतिम ओवर शिव दुवे करने आए। ओवर की पहली तीन गेंदें करूण नायर ने खेलीं जिसपर 2, 4, 1 स्कोर आया, फिर अंतिम 3 गेंदों पर राहुल ने एक चाैका व 2 छक्के लगाकर अपने आईपीएल करियर की सबसे बड़ी पारी खेल डाली। राहुल ने अपनी पारी की अंतिम 9 गेंदों में 5 छक्के 9 चाैके की मदद से 42 रन बटोर लिए।

ऐसे बढ़ाई रनों की रफ्तार

ओपनिंग करने आए राहुल ने पहले पिच को पढ़ा। उन्होंने पहली 23 गेंदों में 30 रन बनाए। इसके बाद राहुल ने गियर बदला। फिर अगली 19 गेंदों में उन्होंने 30 रन पूरे किए। फिर अगली 18 गेंदों में उनके बल्ले से 30 रन आए। अंतिम बचे 2 ओवर में वह अधिक खतरनाक दिखे जहां उन्होंने 9 गेंदें खेलकर 42 रन बना डाले। राहुल इसी चीज के लिए जाने जाते हैं। उनकी पारी जैसे जैसे आगे बढ़ती है तो स्ट्राइक रेट भी दोगुना बढ़ जाता है।

जड़ा सीजन का पहला शतक

जड़ा सीजन का पहला शतक

यह राहुल के बल्ले से निकला शतक इस सीजन का पहला शतक भी रहा। ये हैं आईपीएल के अभी तक हुए सीजन में पहला शतक बनाने वाले खिलाड़ी

2008 - ब्रैंडन मैकुलम

2009 - एबी डिविलियर्स

2010 - यूसुफ पठान

2011 - पॉल वल्थाटी

2012 - अजिंक्या रहाणे

2013 - शेन वॉटसन

2014 - लेंडल सिमंस

2015 - ब्रैंडन मैकुलम

2016 - क्विंटन डिकॉक

2017 - संजू सैमसन

2018 - क्रिस गेल

2019 - संजू सैमसन

2020 - केएल राहुल

Story first published: Friday, September 25, 2020, 12:35 [IST]
Other articles published on Sep 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+