For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित-पंत की फिटनेस पर युवराज ने लिये मजे, कहा- गालों की चर्बी का होना चाहिये कॉम्पिटेशन

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के रोमांच के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों प्रारूप के लिये टीम इंडिया का ऐलान किया जिसमें सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को चोट के चलते जगह नहीं मिली है तो वहीं युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को सिर्फ टेस्ट प्रारूप में ही जगह मिल सकी है। दोनों खिलाड़ियों के लिये फिटनेस एक समस्या बनकर उभरी है, जहां पर रोहित शर्मा पिछले कुछ मैचों में चोट के चलते नहीं खेल सके हैं वहीं पंत भी लीग के बीच में चोटिल होने के चलते मैच में नहीं खेल सके थे।

इस बीच सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस की टीम ने एक फोटो शेयर की जिसमें रोहित शर्मा और ऋषभ पंत एक साथ दिखे। इस फोटो पर कई दिग्गज खिलाड़ी मजे लेते नजर आये। जहां ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी टॉम मूडी ने पंत को आलसी बताते हुए कहा था कि उनकी फिटनेस इस लायक नहीं है कि वह इस साल आईपीएल खेल सकें, तो वहीं युवराज सिंह ने भी दोनों खिलाड़ियों के बीच गालों की चर्बी को लेकर कॉम्पिटीशन कराने की सलाह दे डाली।

और पढ़ें: IPL 2020: गायकवाड़ ने खोला अपनी सफलता का राज, बताया- कैसे 7 साल पहले की सलाह ने बदली जिंदगी

मुंबई इंडियंस की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए युवराज सिंह ने लिखा कि ऐसा लग रहा है मानों रोहित शर्मा इस समय पंत से पूछ रहे हैं कि तेरे गाल ज्यादा मोटे हैं या मेरे। मेरे हिसाब से दोनों के बीच गाल की चर्बी को लेकर भी एक कॉम्पिटीशन होना चाहिये।

युवराज सिंह ने इस कमेंट के साथ ही रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह को भी टैग किया। गौरतलब है कि भले ही युवराज ने यह कमेंट मजाक के तौर पर किया हो लेकिन उनके कमेंटस ने दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस से जुड़ी समस्याओं पर सवाल खड़े कर दिये हैं। युवराज ने कुछ देर बाद ट्वीट को डिलीट कर दिया।

और पढ़ें: DC vs RCB: अय्यर ने जीता टॉस पहले बल्लेबाजी करेगी आरसीबी, जानें कैसी है आज की टीमें

आपको बता दें कि भारतीय टीम के फिजियो निक वेब ने कुछ वक्त पहले साफ किया था कि ऋषभ पंत इस समय ज्यादा वेट की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं कुछ वक्त पहले भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने शो 'वीरू की बैठक' में रोहित शर्मा की फिटनेस पर मजाकिया कटाक्ष किया था और उन्हें 'वडा पाव' कहा था जिसके बाद सहवाग को फैन्स की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

Story first published: Monday, November 2, 2020, 19:43 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+