For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: गेंदबाजों के लिये कब्रगाह है शारजाह की पिच, हैदराबाद के खिलाफ बना विश्व रिकॉर्ड

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 17वां मैच मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच शारजाह के मैदान पर खेला गया। इस सीजन शारजाह के मैदान पर खेला गया यह चौथा ही मैच है और इस दौरान गेंदबाजों के लिये कब्रगाह मानी जाने वाली शारजाह की इस पिच ने एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस सीजन शारजाह के मैदान पर बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की इस कदर पिटाई की है कि जिसे देखने के बाद शायद ही कोई युवा खिलाड़ी भविष्य में गेंदबाज बनने के बारे में सोचे।

और पढ़ें: DC vs RCB: मैच से पहले नॉर्टजे ने आरसीबी की दी चुनौती, कहा- हमें मिलेगी जीत

वहीं रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच शारजाह के मैदान पर खेले गये मुकाबले में टी20 क्रिकेट का एक ऐसा रिकॉर्ड बन गया जो कि क्रिकेट इतिहास में आज से पहले कभी नहीं हुआ था।

और पढ़ें: MI vs SRH: हवा में उड़कर मनीष पांडे ने पकड़ा इशान किशन का जबरदस्त कैच, वीडियो देख रह जायेंगे हैरान

लगातार 7 पारियों में बने 200 से ज्यादा रन

लगातार 7 पारियों में बने 200 से ज्यादा रन

उल्लेखनीय है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रनों का स्कोर खड़ा किया और इसी के साथ वो विश्व रिकॉर्ड बना जिसकी हम बात कर रहे हैं। टी20 क्रिकेट इतिहास में किसी भी मैदान पर लगातार 200 या उससे ज्यादा रनों की पारी का रिकॉर्ड अब शारजाह के मैदान के नाम हो गया है। यह पहला ऐसा मैदान बन गया है जिस पर लगातार 7वीं बार टी20 में 200 का आंकड़ा पार हुआ।

हैदराबाद की पारी में टूटा यह सिलसिला

हैदराबाद की पारी में टूटा यह सिलसिला

गौरतलब है शारजाह के मैदान पर राजस्थान की टीम ने सबसे पहले 216 रनों की पारी खेली जिसका पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 200 रन बनाये। वहीं दूसरे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 223 रनों का स्कोर खड़ा किया था लेकिन राजस्थान की टीम ने 226 रन बनाकर मैच को जीत लिया। वहीं शनिवार को खेले गये मुकाबले में दिल्ली की टीम ने 228 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसका पीछा करते हुए केकेआर की टीम ने 210 रन बनाये। वहीं रविवार के पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 208 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसका पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 174 रन ही बनाये और इस मैदान पर लगातार 200 रन बनने का सिलसिला हैदराबाद की पारी ने रोक दिया।

4 मैचों में लग चुके हैं 115 छक्के, बने हैं 1685 रन

4 मैचों में लग चुके हैं 115 छक्के, बने हैं 1685 रन

आपको बता दें कि शारजाह का मैदान आईपीएल में गेंदबाजों के लिये कितना खौफनाक है वह इस बात से ही पता चलता है कि यहां खेले गये 4 मैचों में अब तक 1685 रन बन चुके हैं जबकि 8 पारियों में मैदान पर 115 छक्के लगाये जा चुके हैं। शारजाह के पहले मुकाबले में 28 छक्के तो दूसरे मैच में 33 वहीं तीसरे मैच में 29 तो चौथे मैच में 25 छक्के लगे।

Story first published: Sunday, October 4, 2020, 21:30 [IST]
Other articles published on Oct 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+