
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मनीष पांडे का कैच
पिछले कुछ मैचों में फील्डिंग में कैच छिटकने वाले मनीष पांडे ने आज के मैच में भी एक कैच छोड़ा था लेकिन अगले ही ओवर में वापसी करते हुए मुंबई के लिये टिके हुए बल्लेबाज इशान किशन का जबरदस्त कैच पकड़ा, जिसको वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं इस कैच को देखकर क्रिकेट एक्सपर्टस भी दंग रह गये और इस खिलाड़ी की तारीफ करते हुए नहीं रुक रहे थे।

मनीष पांडे ने पकड़ा शानदार कैच
मनीष पांडे ने तेज गेंदबाज संदीप शर्मा के 15वें ओर में मुंबई इंडियंस के लिये शानदार रन बना रहे इशान किशन का कैच पकड़ा। संदीप शर्मा की आखिरी गेंद पर इशान किशन ने लॉन्ग ऑन कि दिशा में सीधा शॉट लगाया जो कि तेजी से बाउंड्री की ओर बढ़ रही थी, लेकिन तभी बाउंड्री लाइन पर खड़े मनीष पांडे ने अपनी दायीं ओर भागते हुए हवा में जबरदस्त डाइव लगाई और एक बेहद शानदार कैच पकड़ा।
उल्लेखनीय है कि पांडे ने इस कैच से पहले मुंबई इंडियंस के ओपनर क्विंटन डिकॉक का कैच छोड़ दिया था, जिसका खामियाजा टीम को डिकॉक के अर्धशतक से चुकाना पड़ा। मनीष पांडे ने अब्दुल समद की गेंद पर कैच छोड़ा था जिसके चलते डिकॉक ने 39 गेंदों में 67 रन ठोक डाले।
|
मुंबई ने 14 छक्के लगा ठोंके 208 रन
गौरतलब है कि आज के मैच में मनीष पांडे ने फील्डिंग के दौरान कुछ मिस फील्डिंह भी हुई। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने हैदराबाद की मजबूत गेंदबाजी के बावजूद आखिरी के 5 ओवर्स में 61 रन जोड़कर निर्धारित 20 ओवर्स में 208 रनों का स्कोर खड़ा किया। आपको बता दें कि इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम ने 14 छक्के लगाये।


Click it and Unblock the Notifications