For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सुरेश रैना का एमएस धोनी पर बड़ा खुलासा, बताया- क्या है T20 विश्व कप के लिये वापसी का प्लान

नई दिल्ली। विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मैच के बाद से लगातार मैदान से दूर चल रहे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी संन्यास की अटकलों पर कोई सफाई न देते हुए आईपीएल की तैयारियों में लगे हुए हैं। ऐसे में इंडियन प्रीमियर लीग में उनके साथी और भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने भारतीय टीम में अपनी और धोनी की वापसी के प्लान का खुलासा किया। 1 मार्च से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का प्रैक्टिस कैंप शुरु होगा जिसमें धोनी-रैना समेत कई खिलाड़ी पहुंचेंगे, इस दौरान टीम कुछ अभ्यास मैच भी खेलेगी। ऐसे में सुरेश रैना ने धोनी की वापसी पर चल रहे सस्पेंस को खत्म कर दिया है।

और पढ़ें: सचिन-कोहली नहीं बल्कि इन 3 खिलाड़ियों की वजह से बदला क्रिकेट: इंजमाम उल हक

घुटने की चोट की वजह से मैदान से पिछले काफी समय से दूर चल रहे सुरेश रैना भी पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की ही तरह काफी समय से मैदान से बाहर थे। फिलहाल यह दोनों ही खिलाड़ी नेट्स पर लौट आये हैं और प्रैक्टिस कैंप शुरु होने से पहले ही चेन्नई पहुंच गये हैं जहां पर वह मुरली विजय, अंबति रायुडू के साथ प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: IPL 2020 के शेड्यूल में BCCI की गलती या फिर राजस्थान रॉयल्स 2 वेन्यू पर खेलेगी 1 मैच

सुरेश रैना ने बताया अपना और धोनी का कमबैक प्लान

सुरेश रैना ने बताया अपना और धोनी का कमबैक प्लान

भारतीय टीम में वापसी को लेकर सुरेश रैना ने बताया कि उनका और पूर्व कप्तान एमएस धोनी का प्लान एक ही है जिसका इस्तेमाल करके वह चयनकर्ताओं को विश्व कप 2020 की टीम में उन्हें चुनने के लिये दबाव डाल सकते हैं।

रैना ने कहा, 'मेरा और धोनी का टीम में वापसी करने का एक ही प्लान है। धोनी इस बार आईपीएल के प्रैक्टिस कैंप से जल्दी जुड़ रहे हैं। उनकी फिटनेस तो काफी अच्छी है। नेट्स पर बस उन्हें एक बार लय में आना होगा। निश्चित तौर पर हम वापसी की सोच रहे हैं। आईपीएल में रन करना है और फिर सिलेक्टर्स पर निर्भर करता है कि वह क्या सोच रहे हैं।'

इस कारण टीम में मिल सकता है मौका

इस कारण टीम में मिल सकता है मौका

सुरेश रैना ने टीम में अपनी वापसी की दावेदारी पर बात करते हुए कहा कि कोई भी टीम अपने बल्लेबाजी क्रम में लेफ्ट राइट का कॉम्बिनेशन बनाना चाहती है। फिलहाल भारतीय टीम में सिर्फ ऋषभ पंत ही बायें हाथ के बल्लेबाज हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें बाहर बिठा रखा है, जबकि केएल राहुल को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी दी गई है।

इस बाबत जब रैना से पूछा गया कि क्या उनका कॉम्पिटीशन ऋषभ पंत से है तो इस पर रैना ने कहा, 'कॉम्पिटिशन है तो अच्छा है पर मैं इस बार में इस तरह से नहीं सोचता। मैं अपने अनुभव और काबिलियत पर भरोसा करता हूं।'

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री भी पहले कह चुके हैं कि ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले टी20 विश्व के लिये भारतीय टीम का चयन आईपीएल 2020 के बाद होगा।

अब पूरी तरह फिट हो गये हैं सुरेश रैना

अब पूरी तरह फिट हो गये हैं सुरेश रैना

सुरेश रैना ने लंबे अरसे बाद साल 2018 में भारतीय टीम के लिये वापसी की थी, हालांकि 17 जुलाई 2018 को खेलने के बाद एक बार फिर से टीम से बाहर हो गये। दरअसल इस दौरान सुरेश रैना घुटने की चोट से परेशान थे। यह चोट ताजा नहीं थी बल्कि अंडर-19 विश्व कप के दौरान लगी थी। सुरेश रैना इसी का इलाज करा रहे थे और उन्होंने इस बात पुष्टि की अब वह बेहतर हो चुके हैं।

उन्होंने बताया, 'सबसे पहले जब मैं 18 साल का था तब मेरे घुटने में चोट आई थी। उससे उबरकर मैंने काफी क्रिकेट खेला। पिछले साल आईपीएल के दौरान यह समस्या एक बार फिर से उभर आई। इस दौरान मैनें ऐसा भी समय देखा जब मैं चल भी नहीं पा रहा था। रात को कभी-कभी मेरा घुटना ब्लॉक हो जाता था। लेकिन अब वह मुश्किल दौर से निकल चुके हैं।'

सुरेश रैना ने आगे बता करते हुए बताया कि उन्होंने नीदरलैंड्स के मशहूर घुटना विशेषज्ञ डॉक्टर हेंक वान डर होवेन से संपर्क किया। हेंक ने ही कभी रोनाल्डो और मेसी की सर्जरी की थी। डॉक्टर ने बताया कि समस्या उतनी गंभीर नहीं है। उस दौरान मेरे लिए जरूरी था कि मैं मानसिक तौर पर मजबूत रहूं। मुझे परिवार खासतौर पर पत्नी प्रियंका का बहुत सपोर्ट मिला।

धोनी से मिली विरासत को सही दिशा में बढ़ा रहे हैं विराट कोहली

धोनी से मिली विरासत को सही दिशा में बढ़ा रहे हैं विराट कोहली

सुरेश रैना ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि वह धोनी से मिली विरासत को सही दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व में टीम ने जीत के कई कीर्तिमान हासिल कर लिये। हालांकि धोनी जैसा दूसरा कोई नहीं है।

रैना ने कहा, 'धोनी ने टीम के अंदर जो कल्चर डवलप किया उसका विराट कोहली को काफी लाभ मिला। धोनी ने एक टीम बनाई जिसने एक के बाद एक कई ऐसे कारनामे किए जो भारतीय टीम ने पहले कभी नहीं किए थे। उनके नाम आईपीएल से लेकर विश्व स्तर तक के कई खिताब हैं। धोनी की एक खासियत यह थी कि वह किसी भी प्रतिभावान खिलाड़ी को बैक करते थे और उन्हें पर्याप्त मौके देते थे। सच कहें तो विराट कोहली भी धोनी की ही देन हैं। धोनी ने उनकी प्रतिभा को तराशा। उन्हें बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट किया। आज धोनी की विरासत को ही विराट कोहली आगे बढ़ा रहे हैं।'

Story first published: Thursday, February 20, 2020, 7:57 [IST]
Other articles published on Feb 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+