नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 56वें में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें एक दूसरे के खिलाफ मैच खेलने उतरी। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिये प्लेऑफ में पहुंचने के लिये करो या मरो के इस आखिरी लीग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबद की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 10 विकेट से जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बना ली है। शारजाह के मैदान पर खेले गये इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा का विकेट जल्दी गंवा दिया, जिसके बाद क्विंटन डिकॉक भी 25 रन की छोटी मगर विस्फोटक पारी खेलकर आउट हो गये।
और पढ़ें: PAK vs ZIM: सुपरओवर के रोमांच में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को पीटा, हासिल किये पहले विश्व कप अंक
इसके बाद मुंबई इंडियंस के लिये शानदार फॉर्म में चल रहे स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में एक बार फिर अच्छी पारी खेली और संभालने का काम किया। हैदराबाद के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंद में 5 चौके की मदद से 36 रनों की पारी खेली।
इसके साथ ही सूर्यकुमार ने एक खास कारनामा किया और आईपीएल का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने इसके साथ ही इस सीजन अपने 400 रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सूर्यकुमार यादव ने लगातार तीसरे सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाने का काम किया और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
और पढ़ें: IPL 2020: क्या भारतीय टीम में चल रहा सबकुछ ठीक, सहवाग ने उठाये रोहित की वापसी पर सवाल
सूर्यकुमार यादव इसके साथ ही आईपीएल के तीन सीजन में लगातार 400 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी बन गये हैं। आईपीएल के इतिहास में इससे पहले कोई भी भारतीय एक बार से ज्यादा किसी एक सीजन में 400 से ज्यादा रन नहीं बना पाया है।
सूर्यकुमार यादव ने इससे पहले साल 2018 में 512 और 2019 में 424 रन बनाने का काम किया था और इस सीजन वह 410 रन बना चुके हैं। हालांकि सूर्यकुमार की यह पारी उनकी टीम को मैच जिताने में कामयाब नहीं हो सकी और हैदराबाद की टीम ने उन्हें 10 विकेट से हरा दिया।