For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PAK vs ZIM: सुपरओवर के रोमांच में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को पीटा, हासिल किये पहले विश्व कप अंक

PAK vs ZIM
Photo Credit: ICC/twitter

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इन दिनों पाकिस्तान में जिम्बाब्वे की टीम द्विपक्षीय सीरीज खेलना पहुंची है, जहां पर रावलपिंडी के मैदान पर आज वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेला गया। पाकिस्तान की टीम ने वनडे सीरीज में पहले ही 2-0 की बढ़त बना ली थी लेकिन आखिरी मैच में कप्तान बाबर आजम के शतक के बावजूद जिम्बाब्वे की टीम ने पाकिस्तान को हरा दिया और वनडे क्रिकेट लीग में अपने पहले अंक हासिल करने में कामयाब रही।

जिम्बाब्वे की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 278 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिम्बाब्वे की टीम की शुरुआत खराब रही और उसने महज 22 रन पर अपने 3 विकेट खो दिये थे। हालांकि यहां से ब्रैंडन टेलर (56) ने सीन विलियम्स (118*) के साथ तीसरे विकेट के लिये 84 रनों की साझेदारी कर टीम को मुश्किल से बाहर निकालने का काम किया। हालांकि पाकिस्तान के लिये मोहम्मद हसनैन ने अपनी टीम की वापसी कराने का काम किया और ब्रैंडन टेलर को खुशदिल के हाथों कैच कराकर चौथा झटका दिया।

और पढ़ें: PAK vs ZIM: पाकिस्तान ने रचा इतिहास, 16 साल बाद दोहराया यह अनोखा कारनामा

छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये मधीव ने विलियम्स के साथ पारी को बढ़ाने का काम जारी रखा और पांचवे विकेट के लिये 75 रनों की साझेदारी की। मधीव 33 रन बनाकर हसनैन की गेंद पर आउट हुए तो सिकंदर रजा ने 45 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 250 रनों के पार पहुंचाया। पाकिस्तान के लिये मोहम्मद हसनैन ने 5 विकेट चटकाये तो वहाब रियाज ने एक विकेट हासिल किया। वहीं सीन विलियम्स के नाबाद 118 रनों की शतकीय पारी के दम पर जिम्बाब्वे की टीम 278 रनों तक पहुंचने में कामयाब रही।

वहीं रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने भी खराब शुरुआत की और महज 20 रन के अंदर 3 विकेट खो दिये। पाकिस्तान के लिये कप्तान बाबर आजम ने 125 रनों की पारी खेली लेकिन दूसरे छोर पर खुशदिल शाह (33) और वहाब रियाज (52) के अलावा कोई भी खिलाड़ी उनका साथ नहीं दे सका।

और पढ़ें: IPL 2020: पोलार्ड-किशन ने बचाई मुंबई की लाज, हैदराबाद ने 149 पर रोका

जिम्बाब्वे के लिये ब्लेसिंग मुज्जरबानी ने जीत की नींव रखी और पाकिस्तान के खिलाफ 10 ओवर में एक मेडन फेंक कर 49 रन दिये और 5 विकेट झटकने का काम किया। उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 278 रन ही बना सकी। जिसके बाद मैच का फैसला सुपरओवर में जाकर निकला।

सुपरओवर में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम सिर्फ 2 ही रन बा सकी और ब्लेसिंग मुज्जरबानी ने 2 विकेट भी चटकाने का किया। वहीं शाहीन अफरीदी के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने पहली गेंद पर एक रन बटोरा और तीसरी गेंद पर चौका लगाकर मैच को जीत लिया।

Story first published: Tuesday, November 3, 2020, 22:07 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+