For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020 : हैदराबाद की हार के वो 3 कारण, जिसके चलते जीता दिल्ली कैपिटल्स

नई दिल्ली : आईपीएल सीजन-13 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला गया। मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम हर क्षेत्र में हैदराबाद पर भारी पड़ी। टीम ने मुकाबले को 17 रनों से अपने नाम कर लिया और हैदराबाद का फाइनल में प्रवेश करने का सपना तोड़ा। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स ने पहली बार फाइनल में जगह बनाने का आनंद प्राप्त किया। हैदराबाद टीम ने कई गलतियां की जो भारी पड़ीं। आइए जानें उनके द्वारा की गई तीन प्रमुख गलतियां-

नहीं चला वॉर्नर का बल्ला

नहीं चला वॉर्नर का बल्ला

यह तय है कि कप्तान डेविड वार्नर का बल्ला चला तो हैदराबाद की जीत तय, लेकिन इस बार कागिसो रबाडा ने उन्हें जल्द ही आउट कर दिया। हैदराबाद की तरफ से सबसे अधिक 548 रन बनाने वाले टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर इस बड़े मुकाबले में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। वह महज 2 रन बनाकर रबाडा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। इसी के साथ हैदराबाद तुरंत दवाब में आ गई।

IPL 2020 : मार्कस स्टोइनिस को क्यों भेजा ओपनिंग में, श्रेयस अय्यर ने खोला राज

मार्कस स्टोइनिस को जीवनदान

मार्कस स्टोइनिस को जीवनदान

ना सिर्फ बल्ले से बल्कि गेंद से भी मार्कस स्टोइनिस ने कमाल दिखाते हुए हैदराबाद को चारों खाने चित्त किया। हैदराबाद को उनको जीवनदान देना बहुत महंगा पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शाॅ को बाहर रखा था, ऐसे में उन्होंने ओपनिंग के लिए स्टोइनिस को शिखर धवन के साथ भेजा। जेसन होल्डर ने स्टोइनिस का 3 रन पर कैच टपका दिया। उसके बाद स्टोइनिस ने खुल के खेलते हुए 38 रनों की तेज पारी खेली, जिससे दिल्ली कैपिटल्स को अच्छी शुरूआत मिली। उन्होंने धवन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 8.2 ओवर में 86 रनों की साझेदारी की।

खराब रही फील्डिंग

खराब रही फील्डिंग

हैदराबाद की हार का तीसरा प्रमुख कारण रहा उनकी खराब फील्डिंग । केवल जेसन होल्डर ही नहीं टीम के खिलाड़ी राशिद खान और शाहबाज नदीम ने भी दिल्ली के बल्लेबाजों के कैच छोड़े। साथ ही ग्राउंड फील्डिंग में प्लेयर्स ने खराब प्रदर्शन किया।

Story first published: Monday, November 9, 2020, 7:08 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+