For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: टॉम मूडी ऋषभ पंत पर साधा निशाना, बताया किस वजह से हो रहे हैं फेल

Rishabh Pant
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन शानदार रहा है और फैन्स को लीग स्टेज के 54 मैच खत्म हो जाने के बाद भी अभी तक प्लेऑफ की सभी टीमों का पता नहीं चल पाया है। मुंबई इंडियंस की टीम ने जहां पर प्लेऑफ में जगह पक्की की है तो वहीं महज 9 मैचों में 7 जीत हासिल करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले 4 मैचों में सिर्फ 1 जीत हासिल कर पाने में नाकाम रही है। लीग में शानदार शुरुआत करने वाली दिल्ली की टीम के लिये अब स्थिति यह हो गई है कि वह प्लेऑफ से बाहर भी हो सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिये सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करना जरूरी है क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता तो उसे मंगलवार को मुंबई बनाम हैदराबाद के खिलाफ मैच के निर्णय का इंतजार करना होगा, जहां पर मुंबई की टीम अगर जीतती है तो वह नेट रन रेट के आधार पर क्वालिफाई कर जायेगी, हालांकि अगर हैदराबाद की टीम जीतती है तो केकेआर और दिल्ली के बीच नेट रन रेट के हिसाब से फैसला होगा कि कौन सी टीम प्लेऑफ में पहुंच पायेगी।

और पढ़ें: मार्कस हैरिस ने एडिलेड में तोड़ा 30 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा इतिहास

दिल्ली कैपिटल्स के खराब प्रदर्शन पर बात करते हुए ऑस्ट्रे्लिया के पूर्व कप्तान और सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कोच टॉम मूडी का मानना है कि दिल्ली कै मैच विनर खिलाड़ी लगातार खराब प्रदर्शन कर रहा है। ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बात करते हुए टॉम मूडी ने कहा कि दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज ने इस सीजन सिर्फ 112 की स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं, जिससे साफ नजर आता है कि यह खिलाड़ी लय में नहीं है।

इस दौरान मूडी ने कहा, 'मैं इस बात को मानता हूं कि लॉकडाउन के दौरान सभी को चुनौती का सामना करना पड़ा लेकिन ये कोई बहाना नहीं है। बिलकुल भी बहाना नहीं। हम कोई 70 या 80 के दशक का क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। '

और पढ़ें: KKR vs RR: मोर्गन ने खेली कप्तानी पारी, कोलकाता का स्कोर 191 पर पहुंचाया

टॉम मूडी ने ऋषभ पंत के खराब प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान इस खिलाड़ी ने अपनी फिटनेस पर ढंग से काम नहीं किया है, यही कारण है कि उनका खेल प्रभावित हुआ। मूडी का मानना है कि अगर उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम किया होता तो लीग में इतनी जल्दी आपकी फिटनेस खराब नहीं होती और आप चोटिल नहीं होते। इसको लेकर उन्होंने पंत को कप्तान विराट कोहली से सीखने की सलाह देते हुए कहा कि आपको अपनी फिटनेस को अर्श से फर्श तक पहुंचाने की कला पर काम करना चाहिये।

उन्होंने कहा, 'भारतीय टीम के पास विराट कोहली के रूप में एक ऐसा उदाहरण है जिन्होंने अपनी फिटनेस पर काम किया है, ऐसे में पंत के लिए कोई बहाना ही नहीं है। पंत ना सिर्फ शारीरिक तौर पर बल्कि मानसिक तौर पर भी पटरी से उतरे हुए हैं। इसके बाद उन्हें चोट लग गई। मुझे हैरानी है कि पंत चोटिल हो कैसे गए। उनकी चोट की वजह खराब फिटनेस है।'

Story first published: Sunday, November 1, 2020, 22:56 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+