For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मार्कस हैरिस ने एडिलेड में तोड़ा 30 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा इतिहास

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट की वापसी हुई है जहां पर इन दिनों घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड खेला जा रहा है। वैसे तो यह घरेलू क्रिकेट आगामी अंतर्राष्ट्रीय सीरीज की तैयारियों के लिहाज से खेला जा रहा है लेकिन इस दौरान कई खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से कई दिग्गज रिकॉर्ड को बनाने और तोड़ने का काम भी करते नजर आ रहे हैं। शनिवार को ऐसा ही एक 30 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया।

ऑस्ट्रेलिया की घरेलू क्रिकेट टीम विक्टोरिया के लिये खेलते हुए बल्लेबाज मार्कस हैरिस और विल पुकोवस्की ने इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ी साझेदारी के 30 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया। शेफील्ड शील्ड में खेलते हुए इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिये 486 रनों की साझेदारी की।

और पढ़ें: फैन्स के लिये खुशखबरी, जानें कैसे खरीद सकते हैं गावस्कर की डेब्यू कैप और शास्त्री की कोचिंग किट

शेफील्ड शील्ड में यह साझेदारी किसी भी विकेट के लिये की गई अब तक की सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड है। विकेटोरिया की टीम के लिये खेलते हुए इस जोड़ी ने साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे मैच के तीसरे दिन यह कारनामा अपने नाम किया।

उल्लेखनीय है कि यह रिकॉर्ड इससे पहले वॉ ब्रदर्स के नाम था जिन्होंने 1990 में न्यू साउथ वेल्स की ओर से खेलते हुए पांचवी विकेट के लिये 464 रनों की नाबाद साझेदारी की थी। शेफील्ड शील्ड में सबसे ज्यादा रनों की पार्टनरशिप का रिकॉर्ड मार्क वॉ और स्टीव वॉ के नाम था। वहीं इस लिस्ट में डेविड हूक्स और वायन फिलिप्स की जोड़ी 462 रनों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है जिसने साल 1947 में साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह नाबाद पार्टनर शिप की थी। दोनों के बीच हुई यह साझेदारी चौथे विकेट के ली थी।

और पढ़ें: IPL 2020: 5वीं बार चैम्पियन बनेगी मुंबई, प्लेऑफ में बना गजब संयोग

गौरतलब है कि इस जोड़ी ने तीसरे दिन का खेल 418 रनों से आगे बढ़ाया और पहली ही गेंद पर विल पुकोवस्की ने अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया। जब यह साझेदारी 436 रन के स्कोर पर पहुंची तभी मार्कस हैरिस का कैच स्लिप में गया लेकिन वहां पर खिलाड़ी इसे पकड़ पाने में नाकाम रहे और इस जोड़ी ने वॉ ब्रदर्स के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

एक वक्त तो ऐसा लग रहा था कि मानों यह जोड़ी क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ देगी लेकिन 486 के स्कोर पर मार्कस हैरिस आउट हो गये। आपको बता दें कि क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी की रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगाकारा और महेला जयर्वधने के नाम है जिन्होंने साल 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे विकेट के लिये 624 रनों की साझेदारी की थी।

Story first published: Monday, November 2, 2020, 1:44 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+