For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: ट्विटर ने आईपीएल के लिये की बड़ी तैयारी, 7 भाषाओं में जारी की स्पेशल इमोजी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से इस साल यूएई में आयोजित किये जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) के 13वें सीजन को शुरू होने में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बाकी है। इसे लेकर सभी टीमें जबरदस्त तैयारियों में जुटी हुई हैं और मैदान पर जमकर अभ्यास करती नजर आ रही हैं। वहीं कोरोना वायरस के चलते लंबे समय बाद भारतीय खिलाड़ियों की एक्शन में वापसी हो रही है तो प्रसारणकर्ताओं से लेकर फैन्स तक इसका स्वागत करने के लिये तैयार हैं।

और पढ़ें: Viral: अनुष्का ने शेयर की अपने बेबी बंप की तस्वीर, विराट कोहली ने किया दिल जीतने वाला कमेंट

अब इस लीग के आगाज के लिये सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर ने भी अपनी तैयारियां पूरी करनी शुरु कर दी है। ट्विटर ने आईपीएल के लिये रविवार को खास इमोजी को लॉन्च किया है। यह सभी इमोजी अलग-अलग टीमों के हिसाब से रिलीज किये गये हैं। इन इमोजीस को 7 भाषाओं में रिलीज किया गया है जिसमें एक इंग्लिश और 6 भारतीय भाषायें हैं, जो कि खास हैशटैग के इस्तेमाल के साथ ही एक्टिव हो जाती हैं।

और पढ़ें: मैच फिक्सिग मामले में ICC ने UAE के 2 खिलाड़ियों को किया सस्पेंड, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

ट्विटर ने बताया इमोजी के इस्तेमाल से क्या होंगे फायदे

ट्विटर ने बताया इमोजी के इस्तेमाल से क्या होंगे फायदे

ट्विटर ने आईपीएल 2020 के लिये जारी किये गये इन इमोजीस को रिलीज करते हुए अपने बयान में कहा कि फैन्स को अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करना अब और भी आसान हो जायेगा। उन्हें बस अपनी पसंदीदा टीम के साथ इन इमोजी का इस्तेमाल करना है। इतना ही नहीं ट्विटर की ओर से जारी किये गये इन इमोजी के जरिये फैन्स लाइव कनवर्सेशन का हिस्सा बन सकेंगे और उसे फॉलो भी कर पायेंगे।

ऐसे अनलॉक कर सकते हैं इमोजी

ऐसे अनलॉक कर सकते हैं इमोजी

ट्विटर की ओर से जारी किये टीमों के इमोजी को अनलॉक करने के लिये आप इन हैशटैग #OneFamily, #WhistlePodu, #PlayBold, #KorboLorboJeetbo, #SaddaPunjab, #OrangeArmy, #HallaBol, #YehHaiNayiDilli का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह हैशटैग 7 भाषाओं में उपलब्ध हैं।

उल्लेखनीय है कि ट्विटर की ओर से जिन भाषाओं में इन हैशटैग का इस्तेमाल किया जा सकता है वो हैं हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी और मलयालम।

3 शहरों में खेला जायेगा आईपीएल का महासंग्राम

3 शहरों में खेला जायेगा आईपीएल का महासंग्राम

गौरतलब है कि यूएई की मेजबानी में होने वाले आईपीएल का पहला मैच 19 सितंबर को मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के बीच अबुधाबी के स्टेडियम में खेला जायेगा। 53 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के 3 शहरों दुबई, अबुधाबी और शारजाह में आयोजित किया जा रहा है।

दुबई में दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच 20 सितंबर को पहला मैच खेला जायेगा जबकि शारजाह में लीग का चौथा मैच 22 सितंबर को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा।

Story first published: Monday, September 14, 2020, 15:25 [IST]
Other articles published on Sep 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+