For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: केकेआर को लग सकता है बड़ा झटका, सुनील नरेन के बॉलिंग एक्शन पर उठे सवाल

IPL 2020, KKR vs KXIP: Sunil Narine reported for suspected illegal bowling action | Oneindia Sports

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां सीजन जारी है और पहले चरण में अब तक खेले गये मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का नाम भी शामिल है। हालांकि शनिवार को आखिरी पलों में मैच को अपने नाम करने वाली केकेआर के सामने एक बड़ी समस्या आई है। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शनिवार को खेले गये मैच में केकेआर की टीम ने अंतिम पलों में 2 रन से जीत हासिल की और इस मैच में जीत का मुख्य कारण रहे उनके मुख्य स्पिनर सुनील नरेन जिन्होंने डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी कर पंजाब के मुंह से जीत छीन ली।

और पढ़ें: Google से हुई बड़ी गलती, अनुष्का को विराट के बजाय बताया इस खिलाड़ी की पत्नी

हालांकि मैच के बाद मैदान अंपायर्स ने सुनील नरेन के बॉलिंग एक्शन पर सवाल उठाते हुए उन्हें चेतावनी देने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रखा है, ऐसे में अगर यह खिलाड़ी इस सीजन दोबारा रिपोर्ट किया जा है तो पूरे सीजन के लिये उनके गेंदबाजी पर रोक लग सकती है।

और पढ़ें: KXIP के बाद ये शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने वाली IPL की दूसरी टीम बनी दिल्ली कैपिटल्स

सुनील नरेन पर जानें क्या बोली केकेआर

सुनील नरेन पर जानें क्या बोली केकेआर

सुनील नरेन की गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठाये जाने के बाद केकेआर ने हैरानी जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही समस्या का समाधान निकाल लिया जायेगा। इस दौरान फ्रैंचाइजी ने सुनील नरेन को टीम में रखने या बाहर करने के सवाल को लेकर कुछ नहीं कहा।

केकेआऱ ने सुनील नरेन को लेकर बयान जारी किया और कहा,'सुनील नरेन की गेंदबाजी पर सवाल उठाया जाना फ्रैंचाइजी के लिये काफी हैरानी भरा है, खासतौर से तब जब वो 2012 से अब तक 115 मैच और 2015 में रिपोर्ट किये जाने के बाद से 68 मैच खेल चुके हैं। हमें उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाला जायेगा और हम इस मामले पर आईपीएल से मिल रहे सहयोग की सराहना करते हैं।'

पहले भी उठ चुके नरेन के एक्शन पर सवाल

पहले भी उठ चुके नरेन के एक्शन पर सवाल

गौरतलब है कि सुनील नरेन को साल 2015 में बॉलिंग एक्शन में संदिग्ध पाये जाने के चलते गेंदबाजी करने से रोक दिया था, जिसके बाद उन्होंने एक्शन में सुधार कर वापसी की थी और आईसीसी ने उन्हें सभी प्रारूपों में गेंदबाजी करने की इजाजत दी थी। आईसीसी ने अप्रैल 2016 में सुनील नरेन को उनकी बॉलिंग एक्शन के लिये क्लिन चिट दी थी लेकिन वह उस साल टी20 विश्व का हिस्सा नहीं बन सके थे।

साल 2018 में उन्हें पीएसएल के दौरान भी बॉलिंग एक्शन को लेकर रिपोर्ट किया गया था। जिसके बाद से वह लगातार स्पिन गेंदबाज कार्ल क्रोच के साथ अपने बॉलिंग एक्शन पर काम करते रहे हैं।

केकेआर को 2 बार जिता चुके हैं खिताब

केकेआर को 2 बार जिता चुके हैं खिताब

आपको बता दें कि सुनील नरेन केकेआर की टीम के साथ साल 2012 से जुड़े हुए हैं और शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को 2 बार खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई है। नरेन ने साल 2012 में पहली बार 5.47 की इकोनॉमी रेट से 24 विकेट झटके थे और साल 2014 में 6.35 के इकोनॉमी रेट से 21 विकेट झटके और दोनों बार टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ भी उन्होंने शानादर गेंदबाजी की और आखिरी ओवर के रोमांच में टीम को जीत दिलाई। सोमवार को केकेआर की टीम को विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से मुकाबला करना है।

Story first published: Monday, October 12, 2020, 17:34 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+