For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: 5 महीने बाद मैदान पर लौटे विराट कोहली, पर अभी भी लय बरकरार

IPL 2020: Virat Kohli shares RCB's first net session Picture on Instagram, See Pic | Oneindia Sports

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच पिछले 5 महीने से ज्यादा के समय से भारतीय खिलाड़ी मैदान पर नहीं उतरे हैं। वहीं अगले महीने से शुरु होने वाले आईपीएल की तैयारियों के लिये टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं और खिलाड़ियों ने अभ्यास भी शुरु कर दिया है। शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने भी मैदान पर अभ्यास किया और कप्तान विराट कोहली ने 5 महीने बाद मैदान पर वापसी की। अपनी वापसी के बारे में बात करते हुए विराट कोहली ने एक पोस्ट शेयर कर अपने दिल की बात कही है।

आईपीएल 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अभ्यास शुरु करने वाली पहली टीम बनी और शुक्रवार को प्री-ट्रेनिंग व्यवस्था के तहत विराट कोहली ने टीम का बॉन्डिंग सेशन आयोजित किया था। अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बारे में फोटो शेयर करते हुए विराट कोहली ने अपने दिल की बात भी बताई है।

और पढ़ें: IPL 2020 के लिये BCCI ने अनअकेडमी को बनाया अपना ऑफिशियल पार्टनर

नेट प्रैक्टिस की तस्वीरें शेयर करते हुए विराट कोहली ने पोस्ट करते हुए लिखा,'आखिरी बार करीब पांच महीने पहले मैंने मैदान में पैर रखा था, लेकिन जब मैं नेट में बल्लेबाजी के लिए गया, तो महसूस हुआ कि मानो छह दिन पहले ही मैदान में गया था।'

गौरतलब है कि इस वीडियो में आरसीबी का फुल ट्रेनिंग सेशन था जिसे आरसीबी की टीम ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में विराट कोहली गेंदबाजों के खिलाफ बेहतरीन टाइमिंग के साथ शॉट लगाते हुए नजर आ रहे थे। कोहली मार्च से प्रतिस्‍पर्धी क्रिकेट से दूर हैं। जहां कुछ क्रिकेटरों ने भारत में आउटडोर ट्रेनिंग शुरू कर दी थी, वहीं भारतीय कप्‍तान मुंबई में बढ़ते मामलों की वजह से घर में ही थे।

और पढ़ें: IPL 2020 के लिये BCCI ने कराया 1988 लोगों का कोरोना टेस्ट, 13 लोग पॉजिटिव

आपको बता दें कि शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के दो खिलाड़ियों और 11 स्टाफ मेंबर के कोरोना पॉजिटिव निकलने से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन की राह और मुश्किल हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के खिलाड़ी 21 अगस्‍त को दुबई पहुंच गए थे।

Story first published: Sunday, August 30, 2020, 17:08 [IST]
Other articles published on Aug 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+