For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MI vs KXIP: अगर दुबई में दोबारा टाई होता सुपर ओवर तो फिर जानें क्या कहते हैं नियम

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 36वें मैच में क्रिकेट इतिहास का सबसे रोमांचक मैच देखने को मिला। मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गये इस मैच का नतीजा सुपरओवर में जाकर निकला और पंजाब की टीम ने आखिरकार लीग में अपनी तीसरी जीत हासिल की और 5 मैचों से चली आ रही मुंबई की जीत की स्ट्रीक को तोड़ दिया। इस मैच की सबसे खास बात यह रही कि इस मैच का नतीजा एक नहीं बल्कि 2 सुपरओवर के बाद आया।

मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 176 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में पंजाब की टीम ने स्कोर को बराबर किया और मैच सुपरओवर में पहुंचा। पहले सुपरओवर में पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और बुमराह के सामने सिर्फ 5 रन ही बना पाई। हालांकि जवाब में मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की और मुंबई को 5 रन पर ही रोक दिया। दूसरे सुपरओवर में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 11 रन बनाये।

और पढ़ें: CSK vs RR: राजस्थान की गेंदबाजी के सामने पस्त हुई चेन्नई, बनाया IPL 2020 का सबसे कम स्कोर

इसका पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने 15 रन बनाकर मैच को जीत लिया। इस मैच ने न सिर्फ खिलाड़ियों की बल्कि दर्शकों के दिलों की धड़कन भी बढ़ाने का काम किया। हालांकि इस मैच के बाद फैन्स के दिमाग में यह सवाल उठ रहा था कि अगर दूसरा सुपरओवर भी टाई हो जाता तो फिर मैच का नतीजा किस तरह से निकलता और मैच के नतीजे को लेकर नियम क्या कहता है।

आपकी जानकारी के लिये बता दें कि आईपीएल के नियमों के अनुसार अगर लीग मैच के दौरान दो सुपरओवर कराये जाते हैं और दोनों का स्कोर टाई हो जाता है तो मैच में तीसरा सुपरओवर नहीं होगा बल्कि दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बांट दिये जायेंगे। हालांकि अगर यह चीज क्वॉलिफायर और फाइनल मैच के दौरान यह देखने को मिलता है तो दोनों टीमों के बीच मैच को 5 सपरओवर तक जारी रखा जा सकता है।

और पढ़ें: CSK vs RR: धोनी ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

इस दौरान ध्यान देने वाली बात यह है कि हर सुपरओवर के दौरान अलग खिलाड़ी मैदान पर उतरेगा। आईपीएल के नियमों के अनुसार अगर कोई भी बल्लेबाज पहले सुपर ओवर में आउट हो गया है तो वह अगले सुपर ओवर में बल्लेबाजी नहीं कर सकता, वहीं जिस गेंदबाज ने पहले सुपर ओवर में गेंदबाजी की तो वह अगले सुपर ओवर में गेंदबाजी नहीं कर सकता।

Story first published: Monday, October 19, 2020, 22:21 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+