For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK vs RR: राजस्थान की गेंदबाजी के सामने पस्त हुई चेन्नई, बनाया IPL 2020 का सबसे कम स्कोर

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 37वां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है, जहां पर टॉस जीतकर सीएसके की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अबुधाबी के मैदान पर जारी इस करो या मरो के मैच में चेन्नई की टीम पहली पारी में राजस्थान के गेंदबाजों के सामने पस्त नजर आई और आईपीएल के 13वें सीजन का न्यूनतम स्कोर खड़ा किया।

सीएसके की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 125 रन बनाये। चेन्नई की टीम के लिये सैम करन और फाफ डुप्लेसिस सलामी बल्लेबाजी के लिये उतरे। जोफ्रा आर्चर ने सीएसके को पहला झटका देते हुए पारी के तीसरे ओवर में इन फॉर्म खिलाड़ी फाफ डुप्लेसिस को आउट कर दिया।

और पढ़ें: CSK vs RR: धोनी ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

फाफ डुप्लेसिस इस समय 9 गेंद पर एक चौका लगाकर 10 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं उनकी जगह बल्लेबाजी करने आये शेन वॉटसन 3 गेंद में 2 चौके लगाकर 8 रन बनाये और कार्तिक त्यागी की गेंद पर राहुल तेवतिया ने कैच पकड़कर दूसरा झटका दिया।

वहीं सैम करन भी 25 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन ही बना सके और श्रेयस गोपाल की गेंद पर बटलर के हाथों कैच होकर वापस लौटे। अंबित रायडु भी 13 रन बनाकर राहुल तेवतिया का शिकार बने। सीएसके की टीम ने न सिर्फ धीमी शुरुआत की बल्कि महज 56 रन के अंदर अपने 4 विकेट खो दिये।

वहीं कप्तान एमएस धोनी ने रविंद्र जडेजा के साथ पांचवे विकेट के लिये 51 रनों की साझेदारी की लेकिन जोफ्रा आर्चर के रन आउट के चलते धोनी भी 28 रन के स्कोर पर वापस पवेलियन लौटे। रविंद्र जडेजा ने सीएसके के लिये सबसे ज्यादा 35 रनों की पारी खेली। उन्होंने 30 गेंदों में 4 चौके की मदद से यह नाबाद पारी खेली। हालांकि सीएसके की टीम ने 20वें ओवर में भी सिर्फ 7 रन हासिल किये और अपनी पारी को 125 रन पर खत्म किया।

और पढ़ें: जावेद मियांदाद ने दी धोनी को सलाह, बताया- कैसे बढ़ती उम्र में सुधारें बल्लेबाजी

प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिये आज के मैच में दोनों ही टीमों को जीत की दरकार है, ऐसे में राजस्थान की टीम के लिये 126 रनों का टारगेट आसान ही है।

Story first published: Monday, October 19, 2020, 21:44 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+