Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चहल ने सुनाई अपनी लवस्टोरी, बताया कैसे धनश्री को डांस क्लास में किया इंप्रेस

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के लिये धमाल मचाने वाले भारतीय टीम के युवा लेग स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने यूएई आने से पहले अचानक से सगाई करके अपने फैन्स को चौंका दिया। सोशल मीडिया पर चहल की ओर से की गई पोस्ट के बाद उनके फैन्स को इस बात की जानकारी मिली। इसके बाद सभी के मन में उनकी लव स्टोरी को जानने की इच्छा हुई, हालांकि अब खुद चहल ने इस बारे में बताया है।

युजवेंद्र चहल इस समय यूएई में हैं जहां पर वह आरसीबी के लिये खेल रहे हैं और यहां पर उनकी मंगेतर धनश्री वर्मा भी समर्थन करने पहुंची हैं। धनश्री पेशे से कोरियोग्राफर होने के अलावा एक डॉक्टर और यूट्यूबर भी हैं।

और पढ़ें: IPL 2020: कोहली का फ्लॉप शो जारी, होल्डर के सामने ढेर हुई आरसीबी

युजवेंद्र चहल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह धनश्री वर्मा के साथ अपनी लव स्टोरी को शेयर करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के दौरान चहल ने बताया कि उन्होंने किस तरह डांस क्लास के दौरान उनकी और धनश्री को इंप्रेस किया और प्यार को बढ़ाया।

उन्होंने कहा,'मैं अपने बचपन से ही डांस सीखना चाहता था। भांगड़ा और सबकुछ। जब मैं डांस क्लास में धनश्री से मिला तो उन्होंने मुझे 10 में से 7 नंबर दिये, क्योंकि उन्हें पता है कि मैं काफी मेहनती और ईमानदार हूं। इन क्लासेज के दौरान हम काफी नजदीक आ गये थे। एक दूसरे को जानने के दो-ढाई महीने बाद मैंने अपने परिवार को अपने रिलेशनशिप के बारे में बताया। मैंने अपनी फैमिली को बताया कि मैं धनश्री से शादी करना चाहता हूं।'

और पढ़ें: IPL 2020: चेन्नई के लिये रन बरसाने वाले ऋतुराज पर हुई पैसों की बरसात, इस कंपनी के साथ किया करार

आपको बता दें कि आईपीएल के 13वें सीजन का एलिमिनेटर मैच अबुधाबी के मैदान पर खेला जा रहा है जहां पर आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। टूर्नामेंट में धीमी शुरुआत के बाद आरसीबी ने वापसी की लेकिन आखिरी कुछ मैच हारने के बाद आरसीबी की टीम प्लेऑफ में चौथे पायदान पर काबिज हुई और एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना कर रही है।

Story first published: Saturday, November 7, 2020, 4:26 [IST]
Other articles published on Nov 7, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+