
1. केदार जाधव
इस ऑलराउंडर को तभी जगह मिल सकती है अगर किंग्स इलेवन पंजाब या राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमें अपने मध्यक्रम में किसी अनुभवी को चाहती हैं, क्योंकि उन्होंने पहले ही क्रमशः करूण नायर और रॉबिन उथप्पा को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
जाधव ने पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुछ खास नहीं किया था और उनकी फिटनेस भी 35 साल की उम्र में एक मुद्दा है।
पाकिस्तान की साउथ अफ्रीका पर जीत के बाद ये है वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप टेबल की स्थिति

2. हरभजन सिंह
150 आईपीएल विकेट लेने वाले भज्जी की उम्र 40 साल है। क्या कोई टीम उनको लेने की सोच भी रही होगी? ये मुश्किल लगता है क्योंकि टीमें अब युवा स्पिनरों पर अधिक दांव लगा रही हैं।

3. पीयूष चावला
पिछला सीजन चावला का खास नहीं था और 7 गेम में 6 ही विकेट लिए जबकि 9 रन हर ओवर में पिटवाए। ये चेन्नई सुपर किंग्स को रास नहीं आया है। हालांकि चावला भी 157 विकेटों के साथ आईपीएल इतिहास में तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। हमको देखना होगा इस पुराने घोड़े पर कोई दांव लगाने वाला दिलदार मौजूद है या नहीं।

4. मुरली विजय
एक और चेन्नई सुपर किंग्स का खिलाड़ी जिसका करियर अब खत्म माना जा रहा है। पिछले सीजन में विजय ने तीन मैच खेले और 32 रन बनाए। बैटिंग उनकी धीमी है ही। विजय भी अपने बाकी उम्रदराज साथियों की तरह सुनहरा इतिहास पीछे छोड़ आए हैं। उन्होंने 2000 से ज्यादा आईपीएल रन बनाए हैं। लेकिन क्या बढ़िया भूतकाल के लिए कोई टीम अपना वर्तमान दांव पर लगाएगी, यह भी देखना होगा। बाकी सब किस्मत पर भी निर्भर है।

5. करुण नायर
करुण नायर बुरे दौरे से गुजर रहे हैं जबकि वह बुरे खिलाड़ी नहीं रहे हैं। लेकिन उन्होंने पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब को कुछ खास करके नहीं दिया और अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी यही हाल है जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर केवल 27 ही आया है। टेस्ट में तिहरे शतक के कारण ही मशहूर करुण नायर को शायद आईपीएल 2021 घर पर बैठकर देखना पड़े।


Click it and Unblock the Notifications
