
टॉप पर बरकरार है कोहली-डिविलियर्स का दबदबा
आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए आईपीएल के इतिहास के 5 बेस्ट बल्लेबाजों को चुनने का काम किया, जिसमें उन्होंने सबसे पहला नाम आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को लिया। विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं और इस टूर्नामेंट के कई बड़े रिकॉर्ड उनके नाम है। आकाश चोपड़ा ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की और इस लिस्ट में दूसरा नाम एबी डिवलियर्स का है।
आकाश चोपड़ा ने डिविलियर्स की तारीफ करते हुए कहा कि आरसीबी के लिये यह बल्लेबाज हर साल टॉप ऑर्डर में न खेलने के बावजूद अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीतने का काम करता है और ढेरों रन बनाता है।

वॉर्नर-रैना हर साल मचाते हैं धमाल
वहीं इस लिस्ट में आकाश चोपड़ा ने तीसरा नंबर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान और ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को दिया, जिनकी तारीफ करते हुए चोपड़ा ने कहा कि यह खिलाड़ी हर सीजन निरंतरता के साथ रन बनाता है और अपनी टीम को सफल बनाने में योगदान देता है जिसके चलते हर साल सनराइजर्स की टीम चौंकाने का काम करती है। वहीं आकाश चोपड़ा ने इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना को रखा है जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरा स्थान हासिल है।

रोहित शर्मा भी है बेस्ट बल्लेबाज
आकाश चोपड़ा ने इस फेहरिस्त में आखिरी और 5वें बल्लेबाज के रूप में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को चुना। चोपड़ा का मानना है कि रोहित शर्मा के आईपीएल में आंकड़ो में भले ही उतनी गहराई न दिखे लेकिन इसके बावजूद वह 5 हजार से अधिक रन बना चुके हैं। आकाश का मानना है कि रोहित शर्मा इस साल कुछ विस्फोटक बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
