IPL 2021 के दूसरे हाफ से पहले राजस्थान ने शिवम दुबे-यशस्वी जायसवाल को किया रिलीज, जानें क्या है कारण

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा चरण यूएई में 19 सितंबर से खेला जाना है जिसको लेकर टीमें एक-एक करके यहां पर तैयारियों के लिये पहुंच रही हैं। इस बीच राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने दो अहम खिलाड़ियों यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे को रिलीज कर दिया है। राजस्थान रॉयल्स के ऐसा करने के पीछे का कारण यह है कि मुंबई की घरेलू टीम को ओमान के खिलाफ सीमित ओवर्स की सीरीज खेलने के लिये जाना है। इस दौरे पर मुंबई की टीम को ओमान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज और एक वनडे मैच खेलना है।

मुंबई की घरेलू क्रिकेट टीम ने इस दौरे के लिये जो 14 सदस्यीय टीम घोषित की है उसमें सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे को भी जगह दी है। इसको लेकर मुंबई चयन समिति के अध्यक्ष सलील अंकोला ने राजस्थान रॉयल्स की फ्रैंचाइजी से दोनों खिलाड़ियों को रिलीज करने की अपील की थी क्योंकि उसकी टीम के फर्स्ट चॉइस खिलाड़ी इस समय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में व्यस्त हैं।

और पढे़ं: लगातार तीसरे दिन मैदान पर खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी बहस, अब बुमराह से भिड़े बटलर-मार्क वुड

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए अंकोला ने कहा,'मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने राजस्थान रॉयल्स की टीम से इन खिलाड़ियों को ओमान दौरे के लिये रिलीज करने की अपील की थी और क्रिकेट की जरूरत को देखते हुए फैंचाइजी ने रिलीज करने की अनुमति भी दे दी है। वो दोनों खिलाड़ी ओमान के दौरे के बाद राजस्थान रॉयल्स के साथ यूएई में ही जुड़ेंगे।'

उल्लेखनीय है कि ओमान दौरे पर जाने वाली इस टीम के सभी खिलाड़ी मस्कट में एक दिन के क्वारंटीन पीरियड में समय बितायेंगे जिसके बाद इन मैचों का आयोजन होगा। मुंबई और ओमान के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज के मैच 22 अगस्त, 24 अगस्त और 26 अगस्त को आयोजित किये जायेंगे जबकि 3 मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन 29 अगस्त, 31 अगस्त और 2 सितंबर को किया जायेगा।

और पढ़ें: लॉर्डस में मोहम्मद शमी ने बल्ले से छुड़ाये इंग्लैंड टीम के छक्के, बुमराह के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

गौरतलब है कि ओमान दौरे के लिये मुंबई की टीम पिछले एक महीने से एक साथ अभ्यास कर रही है और इस दौरान पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ कुछ प्रेरणादायी सेशन का भी आयोजन किया गया। इसी बात को ध्यान रखते हुए अंकोला ने कहा कि यह सीरीज मुंबई की टीम के लिये घरेलू सत्र से पहले अभ्यास के लिये शानदार रहेगी।

उन्होंने कहा,'यह अच्छी बात है कि ओमान ने हमें दौरे के लिये आमंत्रित किया है। बारिश के चलते मुंबई में किसी तरह के क्रिकेट का आयोजन नहीं किया जा सका है। यह हमारे खिलाड़ियों के लिये अच्छा मैच प्रैक्टिस साबित होगी जो कि घरेलू क्रिकेट के सीमित ओवर्स प्रारूप की तैयारियों में मदद मिलेगी।'

आपको बता दें कि ओमान दौरे के चलते शिवम दुबे और जयसवाल राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ यूएई में ही टूर के बाद जुड़ेंगे। फ्रैंचाइजी के लिहाज से भी यह काफी लाभदायक कदम साबित होगा जिसमें खिलाड़ी एक जैसी परिस्थिति में खेलकर टीम के साथ आईपीएल के लिये जुड़ेंगे।

Story first published: Monday, August 16, 2021, 22:23 [IST]
Other articles published on Aug 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+