IPL 2021: बोल्ड होने के बाद सीढ़ियों पर क्यों बैठे रह गये थे आंद्रे रसेल, अब खुद बताया कारण
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये जीत की राह अब तक आसान नहीं हो सकी है। टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरूआत करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिये सीएसके के खिलाफ उनका आखिरी मुकाबला दिल तोड़ने वाला था, जिसमें 221 रनों का पीछा करते हुए केकेआर की टीम ने महज 31 रन पर अपने 5 विकेट खो दिये थे, हालांकि आंद्रे रसेल और पैट कमिंस की विस्फोटक पारियों के चलते केकेआर की टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुये 200 रनों के आंकड़े को पार तो किया लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।
और पढ़ें: PBKS vs MI: पावरप्ले में मुंबई पर भारी पड़ी पंजाब किंग्स, नाम किया शर्मनाक रिकॉर्ड
इस मैच में आंद्रे रसेल ने केकेआर की टीम को वापस पटरी पर लाने का काम किया था और महज 22 गेंदों में 3 चौके 6 छक्कों की मदद से 54 रनों की पारी खेली थी। आंद्रे रसेल शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और सीएसके के गेंदबाजों की पिटाई कर रहे थे, लेकिन सैम कर्रन की लेग साइड पर जा रही एक गेंद को छोड़ने के चक्कर में बोल्ड होकर अपना विकेट खोया। आउट होने के बाद आंद्रे रसेल काफी समय तक ड्रेसिंग रूम में नहीं जा सके और सीढ़ियों पर ही बैठे नजर आये।
और पढ़ें: 'अभी धोनी के बल्ले से आयेंगे और चौके-छक्के', जानें क्यों माही से खुश हुए सुनील गावस्कर

रसेल ने बताया क्यों बैठे रह गये सीढ़ियों पर
मैच के बाद कप्तान इयोन मोर्गन ने आंद्रे रसेल की हालत पर कहा था कि जब वो आउट हुए थे मैं उनसे दूर ही रहना चाहता था क्योंकि उनके लिये यह आसान नजर नहीं आ रहा था और इसी वजह से उन्हें सीढ़ियों के पास से उठाने नहीं गया।
रसेल ने इसके जवाब में कहा,' जब आप आउट हो जाते हैं और आपको पता होता है कि काम पूरा नहीं हुआ है तो आपको गुस्सा आना स्वाभाविक होता है और तब आपके अंदर का HULK बाहर आ जाता है। पिछली रात कुछ अलग थी। मैं काफी भावुक और निराश था, मैं इस मैच को इतना ज्यादा जीतना चाहता था कि बाद में दिल टूटा हुआ लग रहा था। मैं काफी भावुक था और मुझे पता नहीं था कि कैसे इस तरह से गेंद छोड़कर बोल्ड होने के बाद चेंजिंग रूम में जाकर अपने साथियों का सामना करूं। मैं हर हाल में जीत हासिल करना चाहता था लेकिन जब वो नहीं हो सका तो मेरी भावनायें बाहर आ गये।'

बुरे समय की बात है कि वो हमेशा नहीं रहता
आंद्रे रसेल की सीढ़ियों पर बैठने की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई जिसके बाद केकेआर के फैन्स ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी के लिये भावुक मैसेज भेजे। जिसका जवाब अब खुद आंद्रे रसेल ने दिया है। आंद्रे रसेल को उनके फैन्स ने मुश्किल समय में धैर्य रखने और साहस बनाये रखने की बात कही।
फैन्स के इस मैसेज पर रसेल ने जवाब देते हुए कहा,'आप लोगों ने सब कह दिया, जब चीजें मुश्किल होती हैं तो आपको सकारात्मक रहना होता है, आपको आपको मजबूत रहना होता है। सकारात्मक सोच के साथ आपको यह भरोसा रखना होगा कि कुछ भी हमेशा नहीं रहता। यह बुरा दौर, संघर्ष यह भी लंबे समय तक नहीं रहेगा। आपको आगे आने वाली महान चीजों के लिये तैयार रहना होगा।'

बना सकता हूं 20 गेंद में 100 रन
रसेल की शानदार पारी के दौरान भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ने भी ट्वीट कर कहा था कि जब तक मैदान पर रसेल हैं तब तक अपनी टीवी से नजरे न हटायें।
इसके जवाब में रसेल ने कहा,' जब मैं मैदान पर होता हूं तो सभी जानते हैं कि कुछ भी संभव है। हां यह मैं पहले भी कई बार कर चुका हूं और फैन्स भी जानते हैं कि कुछ भी हो सकता है। यहां तक की 20 गेंद में अगर 100 रन की दरकार है तो वो भी बन सकते हैं। मैच में 20 छक्के लगने की हमेशा संभावना होती है। खैर आपके प्यार भरे कमेंट के लिये धन्यवाद।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications