For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PBKS vs MI: पावरप्ले में मुंबई पर भारी पड़ी पंजाब किंग्स, नाम किया शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 17वां मैच मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीम के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेला गया, जहां पर केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई के मैदान पर जहां सभी टीमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने की चाह लेकर उतरती है वहां पर केएल राहुल का यह फैसला थोड़ा हैरान करने वाला रहा। हालांकि पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने केएल राहुल के इस फैसले को काफी हद तक सही साबित करने का काम किया।

पंजाब किंग्स ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए पावरप्ले में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को रन बनाने से रोकने का काम किया। मुबई की टीम ने इस मैच में पावरप्ले के दौरान सिर्फ 21 रन बनाने का काम किया और एक विकेट खोने का काम किया। इसके साथ ही मुंबई इंडिंयस की टीम ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

और पढ़ें: MI vs PBKS: पंजाब किंग्स की टीम में हुई रवि बिश्नोई की वापसी, पहले बल्लेबाजी करेगी मुंबई इंडियंस

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस का पावरप्ले में बनाया गया यह चौथा न्यूनतम स्कोर रहा। वहीं मुंबई इंडियंस के लिये पावरप्ले में यह न्यूनतम स्कोर 4 साल बाद आया है। आईपीएल इतिहास में मुंबई की टीम का सबसे पहला न्यूनतम स्कोर 2015 में पंजाब किंग्स के खिलाफ ही आया था, जहां पर मुंबई की टीम ने पावरप्ले में 3 विकेट खोकर 17 रन ही बनाने का काम किया।

वहीं मुंबई की टीम ने साल 2016 में भी पंजाब किंग्स के खिलाफ पावरप्ले में दूसरा न्यूनतम स्कोर बनाया जहां पर वो पावरप्ले के दौरान 2 विकेट खोकर 21 रन बनाने का काम किया। 2017 में आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस का सबसे खराब स्कोर आया जहां पर पावरप्ले के दौरान इस टीम ने 4 विकेट खोकर 21 रन बनाने का काम किया।

और पढ़ें: 'अभी धोनी के बल्ले से आयेंगे और चौके-छक्के', जानें क्यों माही से खुश हुए सुनील गावस्कर

गौरतलब है कि पावरप्ले के इतिहास में बनाये गये 4 में से 3 न्यूनतम स्कोर मुंबई के पंजाब किंग्स के खिलाफ ही आये हैं। शुक्रवार को खेले गये इस मैच में मुंबई की टीम ने पावरप्ले के दौरान सिर्फ एक ही चौका लगाने का काम किया जो कि 5वें ओवर में मोइसिस हेनरिक्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने स्वीप कवर के साथ हासिल किया।

पंजाब किंग्स के लिये पावरप्ले के दौरान दीपक हुड्डा ने 2 ओवर गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने सिर्फ 5 रन देकर एक विकेट हासिल करने का काम किया जबकि मोइसिस हेनरिक्स ने 3 ओवर फेंककर 12 रन देने का काम किया। वहीं पर मोहम्मद शमी ने भी एक ओवर में सिर्फ 4 रन देने का काम किया।

Story first published: Friday, April 23, 2021, 20:29 [IST]
Other articles published on Apr 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+