पंजाब किंग्स की रणनीति पर बिफरे आशीष नेहरा, कहा- अनिल कुंबले- राहुल को बेहतर प्लान की जरूरत
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में खेले गये 11वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 196 रनों का विशाल स्कोर मिलने के बावजूद आसान से जीत दर्ज की और 6 विकेट से हराने का काम किया। पंजाब किंग्स के लिये इस में केएल राहुल (61) और मयंक अग्रवाल (69) ने शानदार आगाज करते हुए महज 13वें ओवर में 122 रन बना लिये थे, लेकिन इसके बावजूद टीम 200 रनों के आंकड़े को पार कर पाने में नाकाम रही और 195 रन पर सिमट गई। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शिखर धवन (92) की शानदार पारी के गम पर इस स्कोर को 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत नाम की।
और पढ़ें: जब घर में मदद करने के लिये लुकमान मेरीवाला ने छोड़ा था क्रिकेट, मुश्किल रहा है IPL तक का सफर
मैच में पंजाब किंग्स को मिली इस हार के बाद जहां कई दिग्गज खिलाड़ियों ने केएल राहुल की स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाने का काम किया तो वहीं पर पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने केएल राहुल की कप्तानी पर सवाल उठाये और जमकर लताड़ने का काम किया है। उल्लेखनीय है कि केएल राहुल ने 61 रनों की पारी खेलने में 51 गेंदों का सामना किया और लगभग पारी की 42 फीसदी गेंदों का सामना किया लेकिन रन कुछ खास नहीं बना सके जिसकी वजह से पंजाब की टीम 200 के आंकड़े को पार नहीं कर सकी।

गेंदबाजी में खराब रहे केएल राहुल के यह फैसले
आशीष नेहरा का मानना है कि केएल राहुल ने कप्तानी के दौरान कई बड़ी गलतियां की और मैच को सामने से कंट्रोल करने के बजाय ज्यादा लंबा सोचने लगे और यही वजह उनकी हार का कारण बना।
उन्होंने कहा, 'पंजाब की टीम ने राइली मेरेडिथ को करोड़ों देकर टीम में शामिल किया लेकिन दिल्ली के खिलाफ केएल राहुल उनसे 10 ओवर तक गेंदबाजी ही नहीं करवाते हैं। 10 ओवर के बाद जब वो गेंदबाजी करने आते हैं तो पहले ही ओवर में स्टीव स्मिथ का विकेट लेते हैं। मोहम्मद शमी के 4 ओवर को टुकड़ों में पूरा करवाते हैं। आप डेथ ओवर स्पेश्लिस्ट अर्शदीप सिंह से पारी का आगाज करवा रहे हैं। समझ नहीं आ रहा था कि केएल राहुल मैच को कहां से कंट्रोल करना चाहते थे, शुरुआत से या फिर आखिर से।'

जान-बूझ के कंट्रोल से बाहर जाने दिया मैच
आशीष नेहरा ने क्रिकबज के शो पर बात करते हुए पंजाब किंग्स की रणनीति पर सवाल उठाये और कहा कि अगर पंजाब की टीम को ऐसी ही रणनीति से खेलना है तो केएल राहुल को आने वाले मैचों में ओपनिंग करना छोड़ देना चाहिये।
उन्होंने कहा,'जब आप टी20 क्रिकेट खेलते हैं तो बहुत सारी चीजें होती हैं जो हर खिलाड़ी करना चाहता है, आप गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग के विभाग में अच्छा करना चाहते हैं, इसमें आपका अच्छा और बुरा कोई भी दिन हो सकता है यह गेम में आम बात है। हालांकि बहुत सारी चीजें आपके कंट्रोल में होती है जिसे आप कम से कम सही तरीके से करते हैं लेकिन पंजाब की टीम ने उन चीजों को भी नहीं किया और मैच को कंट्रोल से बाहर जाने दिया।'

ओपनिंग करना छोड़ दें केएल राहुल
आशीष नेहरा ने केएल राहुल की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें कोच अनिल कुंबले के साथ बैठकर बेहतर रणनीति बनाने की दरकार है।
उन्होंने कहा, 'अगर पंजाब की टीम इसी रणनीति के साथ खेलना चाहता है तो मुझे लगता है कि उन्हें अगले मैच से ओपनिंग करना छोड़ देना चाहिये और अपनी जगह जलज सक्सेना, मोहम्मद शमी या फिर शाहरुख खान से ओपनिंग कराना शुरू कर दें। राहुल को अनिल कुंबले के साथ बैठकर चीजों पर बात करने की जरूरत है, क्योंकि दिल्ली के खिलाफ उनकी रणनीति समझ नहीं आई। उन्हें बेहतर गेंदबाजी प्लानिंग की दरकार है। टीम में इतने विकल्प होने के बावजूद सिर्फ 4 गेंदबाजों से शुरुआत खराब प्लान है। मुझे लगता है कि यह उनकी सबसे बड़ी गलती है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
