For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 के चलते वेस्टइंडीज ने बदला कैरिबियन प्रीमियर लीग का शेड्यूल, जानें नई तारीख

CPL 2021
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। भारत में इस साल आयोजित की जा रही इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते बीच में ही रोकना पड़ गया था, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सीजन के बचे हुए मैचों का आयोजन 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच यूएई में कराने का फैसला किया। हालांकि बीसीसीआई के इस फैसले का असर आईपीएल में शामिल होने वाले विदेशी खिलाड़ियों पर भी पड़ता नजर आ रहा था क्योंकि इंग्लैंड के खिलाड़ियों के शामिल न होने के ऐलान के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का भी इसमें शिरकत करना मुश्किल नजर आ रहा है, तो वहीं पर 16 सितंबर तक खेले जाने वाले कैरिबियन प्रीमियर लीग के चलते वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के लिये भी पहुंचना मुश्किल हो रहा था।

इस बीच बीसीसीआई ने क्रिकेट वेस्टइंडीज के साथ सीपीएल के शेड्यूल को बदलने की बात का भरोसा दिलाया था जिसका असर शुक्रवार को देखने को मिला। सीडब्ल्यूआई ने बीसीसीआई के साथ सीपीएल की तारीखों को बदलने का समझौता कर लिया है जिसके चलते अब दोनों टूर्नामेंट का आयोजन बिना किसी टकराव के किया जा सकेगा।

और पढ़ें: 'WTC फाइनल में बारिश ने विराट सेना को बचा लिया', माइकल वॉन ने अपने ट्वीट से फिर भारतीय फैन्स को छेड़ा

कैरिबियन प्रीमियर लीग के आयोजकों ने बीसीसीआई के आग्रह पर सीपीएल को अपने निर्धारित समय से पहले कराने की बात को मान लिया है ताकि खिलाड़ियों को 14 सितंबर तक फ्री किया जा सके और सीपीएल में भाग लेने वाले खिलाड़ी यूएई पहुंच कर आईपीएल के बचे हुए मैचों का हिस्सा बन सकें। इसको लेकर जल्द ही सीपीएल का नया शेड्यूल जारी कर दिया जायेगा।

माना जा रहा है कि पहले 28 अगस्त से शुरू किया जाने वाला कैरिबियन प्रीमियर लीग अब 25 अगस्त से खेला जायेगा जबकि 19 सितंबर को प्रस्तावित फाइनल मैच 15 सितंबर को आयोजित होगा। सीपीएल के शेड्यूल में बदलाव के बाद बीसीसीआई आईपीएल को 19 सितंबर से आयोजित करा सकती है और जो खिलाड़ी यहां खेलने पहुंचेंगे उन्हें 5 दिन के अनिवार्य क्वारंटीन के बाद टीम से खेलने की इजाजत मिल जायेगी।

और पढ़ें: आयरिश बल्लेबाज केविन ओ ब्रायन ने किया संन्यास का ऐलान, 2011 विश्व कप में इंग्लैंड को किया था हैरान

आपको बता दें कि सीपीएल 2021 का आयोजन सेंट किट्स एंड नेविस में किया जायेगा, जहां पर कुल 33 मैच खेले जायेंगे। सीपीएल का आयोजन 26 अगस्त से भी किया जा सकता है ताकि पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले गये दूसरे टेस्ट के बाद खिलाड़ियों को 24 घंटे का आराम मिल सके। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 24 अगस्त को खत्म होगा।

Story first published: Friday, June 18, 2021, 19:37 [IST]
Other articles published on Jun 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+