For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 के बचे हुए मैचों में BCCI कर सकता है यह बड़े बदलाव, 25 दिन में खेले जायेंगे 8 डबल हेडर

नई दिल्ली। भारत में जारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रभाव इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन पर भी देखने को मिला जिसका शिकार भारत में खेली जा रही लीग में भाग लेने वाले खिलाड़ी भी हो गये। 4 जून को 4 टीमों के कई खिलाड़ियों के संक्रमण का शिकार हो जाने की खबर सामने आने के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल के 14वें सीजन को स्थगित करने का फैसला किया। इस दौरान टूर्नामेंट के सिर्फ 29 मैच ही खेले जा सके थे जबकि 31 मैचों का आयोजन होना बाकी था जिसमें 6 डबल हेडर और 4 नॉकआउट मैच भी शामिल थे।

इस बीच बीसीसीआई ने 29 मई को हुई जनरल मीटिंग में आईपीएल के बचे हुए मैचों को यूएई में आयोजित कराने का ऐलान किया। इस दौरान भले ही बोर्ड ने मैच की तारीखों और शेड्यूल को ऐलान नहीं किया हो लेकिन उसने साफ किया है कि यह टूर्नामेंट भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे से वापस आने के बाद और टी20 विश्व कप से पहले के बीच बन रही विंडो में आयोजित कराया जायेगा।

और पढ़ें: शतरंज विश्व कप 2021 में क्वालिफाई करने वाले चौथे खिलाड़ी बने विदित गुजराती, जानें कब से होगा टूर्नामेंट

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह इस समय दुबई में यूएई क्रिकेट बोर्ड के साथ बैठक करने पहुंचे हैं जहां पर वो आईपीएल के बचे हुए मैचों की मेजबानी को लेकर बात कर रहे हैं। इस बीच इनसाइड स्पोर्ट ने रिपोर्ट दी है कि जल्द ही आईपीएल के बचे हुए मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया जायेगा जिसमें आयोजन स्थल में बदलाव के साथ ही कई और बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई आईपीएल के बचे हुए मैचों का आयोजन करने के लिये 25 दिन की विंडो तैयार कर रहा है जिसके तहत आईपीएल का आगाज 17 से 19 सितंबर के बीच कराया जायेगा और 10 अक्टूबर तक फाइनल कराने की योजना है। इसको लेकर बोर्ड एक नया शेड्यूल भी तैयार कर रहा है जिसमें 8 से 10 डबल हेडर कराये जा सकते हैं जबकि नॉकआउट में पहुंचने वाली टीमों के सभी मैच एक ही जगह पर खेले जायेंगे।

और पढ़ें: ऋषभ पंत के फैन हुए दिनेश कार्तिक, कहा- दिखती है सहवाग-गिलक्रिस्ट की मिली जुली झलक

गौरतलब है कि बोर्ड जून के अंत तक आईपीएल के नये शेड्यूल का ऐलान कर सकता है। एक आधिकारिक सूत्र ने शेड्यूल में बदलाव करने के पीछे 2 कारण बताते हुए जानकारी दी और कहा कि छोटी विंडो होने के चलते हमें शेड्यूल में बदलाव करना पड़ रहा है जबकि हमारे सामने विश्व कप से कम से कम 6 दिन पहले इसे पूरा करवाने की भी चुनौती है।

आपको बता दें कि आईपीएल के 13वें सीजन की तरह ही इस साल भी बचे हुए मैचों की मेजबानी 3 शहरों शारजाह, अबुधाबी और दुबई को दी जायेगी। रिपोर्ट की मानें तो दुबई के मैदान पर फाइनल समेत सभी नॉकआउट मैच खेले जा सकते हैं क्योंकि ज्यादातर फ्रैंचाइजी अपने होटल बुक करवा चुकी हैं।

Story first published: Friday, June 4, 2021, 22:01 [IST]
Other articles published on Jun 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+