For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड को बड़ा झटका, कम से 12 हफ्तों के लिये इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर हुए बेन स्टोक्स

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम के सितारे कुछ गर्दिश में नजर आ रहे हैं, टूर्नामेंट से पहले जहां टीम के प्रमुख गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोट की वजह से पहले हाफ के लिये बाहर हो गये थे तो वहीं पर लीग के पहले मैच में कैच लेने की कोशिश के चक्कर में टीम के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स भी चोटिल होकर पूरे सीजन के लिये बाहर हो गये हैं। बेन स्टोक्स के बायें हाथ की उंगली में फ्रैक्चर आया था जिसके बाद उनकी सर्जरी होनी है। आईपीएल के पूरे सीजन से उनके बाहर होने की पहले ही पुष्टि हो चुकी है, हालांकि अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बेन स्टोक्स कम से कम अगले 12 हफ्तों तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे जो कि इंग्लिश टीम के लिये बड़ा झटका है।

बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड की ओर से खेलते हुए पिछले कुछ सालों में शानदार प्रदर्शन किया है और लगातार दूसरे साल विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी जीता है। बेन स्टोक्स शनिवार (17 अप्रैल) को वापस इंग्लैंड के लिये रवाना होंगे जहां पर सोमवार को लीड्स में उनकी सर्जरी की जायेगी।

और पढ़ें: DC vs RR: आशीष नेहरा ने उठाये पंत की कप्तानी पर सवाल, दिल्ली की हार से हुए खफा

ईसीबी की ओर से जारी बयान में कहा गया है,' बेन स्टोक्स के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं, हालांकि वह अगले 12 हफ्तों तक टीम और मैदान से दूर रहेंगे। सोमवार को लीड्स में उनके बायें हाथ में लगी उंगली की चोट की सर्जरी की जायेगी।'

गौरतलब है कि बेन स्टोक्स के हाथ में यह चोट पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गये पहले मैच में फील्डिंग के दौरान लगी थी जहां पर उन्होंने क्रिस गेल का बेहतरीन कैच पकड़ा था। बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिये कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं और 2019 विश्व कप में भी उनकी अहम पारी की बदौलत ही इंग्लैंड विश्व चैम्पियन बना।

और पढ़ें: IPL 2021: प्री-पेड सिम कार्ड की तरह हैं संजू सैमसन, प्रज्ञान ओझा ने बताया पोस्ट पेड बनने का तरीका

आपको बता दें कि हाल ही में समाप्त हुई भारत-इंग्लैंड सीरीज के शुरूआती मैचों में वह गेंद और बल्ले से प्रदर्शन कर पाने में नाकाम रहे थे लेकिन वनडे सीरीज के दूसरे मैच में 50 गेंदों में 99 रनों की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाने का काम किया। राजस्थान के लिये आईपीएल से स्टोक्स का बाहर होना बहुत ही बड़ा झटका है।

Story first published: Friday, April 16, 2021, 18:43 [IST]
Other articles published on Apr 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+