For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

राजस्थान रॉयल्स के लिये बुरी खबर, आईपीएल 2021 से अपना नाम वापस ले सकते हैं जोफ्रा आर्चर

IPL 2021 Big Blow for Rajasthan Royals As Jofra Archer likely to pull out his name from the tournament to save test career: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से आयोजित कराई जाने वाली दुनिया की सबसे मशहूर टी20 क्रिकेट लीग आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से होने वाला है। आईपीएल 2021 की मेजबानी इस साल भारत में अहमदाबाद, बेंगलुरू, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के स्टेडियम में की जानी है जहां पर 30 मई तक क्रिकेट का यह महाकुंभ होता नजर आयेगा। आईपीएल के 13वें सीजन में सबसे निचले पायदान पर टूर्नामेंट खत्म करने वाली राजस्थान रॉयल्स के लिये नये सीजन से पहले बुरी खबर आई है।

आईपीएल के इतिहास में पहली बार सबसे निचले पायदान पर खत्म करने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन जबरदस्त तरीके से वापसी करने की ओर देख रही थी हालांकि उसके लिये यह थोड़ा मुश्किल होता नजर आ रहा है। राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी में अहम रोल निभाने वाले जोफ्रा आर्चर को लेकर रिपोर्ट आ रही है कि वो इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले सकते हैं।

और पढ़ें: IND vs ENG: मोटेरा में विराट कोहली ने फिर खेली तूफानी पारी, लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी

द टेलिग्रॉफ में छपी रिपोर्ट के अनुसार जोफ्रा आर्चर अपने टेस्ट करियर को बचाने के लिये आईपीएल 2021 से अपना नाम वापस ले सकते हैं। दरअसल जोफ्रा आर्चर पिछले कुछ समय से कोहनी की चोट से जूझ रहे हैं जिसके चलते उन्हें भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे और चौथे मैच में भी आराम दिया गया था और इसी लिहाज से उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें आने वाली वनडे सीरीज से भी आराम दिया जायेगा।

ऐसे में रिपोर्ट के अनुसार जोफ्रा आर्चर अपने शरीर को आराम देने के लिये और इंग्लैंड के खिलाफ इस साल होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी को लेकर खुद को आराम देने का फैसला दे सकते हैं और आईपीएल 2021 से अपना नाम वापस ले सकते हैं। विस्डन क्रिकेट ने यह जानकारी देते हुए साफ किया कि जल्द ही जोफ्रा आर्चर को चोट की रिकवरी के लिये तीसरा इंजेक्शन दिया जायेगा।

और पढ़ें: IND vs ENG: मोटेरा में फिर आया सूर्यकुमार का तूफान, जॉर्डन के कैच ने बदला मैच

विस्डन क्रिकेट ने ट्वीट करते हुए लिखा,'टेलिग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार जोफ्रा आर्चर इस साल आईपीएल से अपना नाम वापस ले सकते हैं ताकि वो इंग्लैंड के टेस्ट कैलेंडर से पहले फिट हो सकें। रिपोर्ट के अनुसार उन्हें कोहनी की चोट के लिये जल्द ही तीसरा इंजेक्शन दिया जा सकता है। वही आईपीएल 2020 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे।'

अगर जोफ्रा आर्चर आईपीएल के 14वें सीजन से अपना नाम वापस लेने का फैसला करते हैं तो राजस्थान रॉयल्स की टीम को बड़ा झटका लगेगा। वह 13वें सीजन में राजस्थान के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर रहे थे जिन्होंने 14 मैचों में 20 विकेट हासिल किये थे।

Story first published: Saturday, March 20, 2021, 22:19 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+