For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 : आरसीबी को लगा बड़ा झटका, नहीं खेल पाएगा हरफनमाैला खिलाड़ी

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे चरण से पहले बड़ा झटका लगा है। हरफनमौला खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर दूसरे चरण में नहीं खेल पाएंगे। सुंदर को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के लिए भारत की 20 सदस्यीय टीम में नामित किया गया था, लेकिन इसका भी हिस्सा नहीं बन पाए थे।

IPL 2021: Washington Sundar ruled out of UAE leg of IPL 2021 due to finger injury | वनइंडिया हिंदी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को उंगली की चोट के कारण आईपीएल 2021 के शेष भाग से बाहर कर दिया गया है। बंगाल के एक राज्य क्रिकेटर और फ्रेंचाइजी के साथ नेट गेंदबाज आकाश दीप को प्रतिस्थापन के रूप में नामित किया गया है। इससे यह भी साफ है कि आरसीबी का ध्यान युवा खिलाड़ियों को तैयार करने पर रहा है क्योंकि टीम असाधारण प्रतिभाओं को विकसित करना जारी रखती है और युवा प्रतिभाओं को आईपीएल और भारतीय क्रिकेट में खोजने के लिए एक मार्ग बनाती है।

यह भी पढ़ें- मयंती लैंगर के पति स्टुअर्ट बिन्नी ने लिया संन्यास, कभी खाए थे 6 गेंदों में 5 छक्के

आईपीएल 2021 के बचे मैचों के शुरू होने से पहले आरसीबी का बड़े स्तर पर बदलाव हुआ है। श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा, तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा, सिंगापुर के ऑलराउंडर टिम डेविड और इंग्लैंड के ऑलराउंडर जॉर्ज गार्टन को प्रतिस्थापन खिलाड़ियों के रूप में शामिल करने के साथ फ्रेंचाइजी में बहुत सारे नए चेहरे हैं। एडम जम्पा, डैनियल सैम्स और केन रिचर्डसन ने अपना नाम वापस ले लिया है। जम्पा की जगह हसरंगा को लिया गया है। आरसीबी ने हसरंगा के साथ श्रीलंका के एक अन्य खिलाड़ी दुसमंथा चमीरा को भी शामिल किया है। टीम में जो तीसरा बदलाव हुआ है उसमें फिन एलन की जगह टीम में टिम डेविड को मौका दिया गया है। केन रिचर्डसन की जगह जॉर्जी गार्टन को शामिल किया गया है।

इसके अलावा साइमन कैटिच के टीम के मुख्य कोच के रूप में पद छोड़ने के साथ ही माइक हेसन ने भूमिका संभाली है। विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम 20 सितंबर को इयोन मोर्गन की कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उतरेगी। सीजन के निलंबन के समय, आरसीबी दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद तीसरे स्थान पर थी।

Story first published: Monday, August 30, 2021, 11:16 [IST]
Other articles published on Aug 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+