For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कप्तानी की टेंशन बैटिंग में ना लेना- लारा ने पंत को दी तूफानी अंदाज दिखाने की सलाह

नई दिल्लीः वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा चाहते हैं कि ऋषभ पंत खुलकर बैटिंग करें। कई बार ऐसा होता है कि एक तूफानी खिलाड़ी कप्तान बनने के बाद अपने ऊपर जिम्मेदारियों का चोला ओढ़कर बैटिंग करने लगता है। उसमें अधिक सोच और सतर्कता आ जाती है, बेखौफ खेल कहीं और चला जाता है। कई लोग ऐसा होने को स्वाभाविक मानते हैं लेकिन लारा इन सब बातों से इत्तेफाक नहीं रखते।

टेस्ट मैचों में अपने जमाने के सभी खतरनाक गेंदबाजों की बखिया उधेड़कर रख देने वाले महान ब्रायन चार्ल्स लारा ने कहा है कि दिल्ली कैपिटल्स अपने कप्तान ऋषभ पंत को बिना किसी हिचकिचाहट के खेलना और आक्रामक होते देखना चाहेगी। लारा ने कहा कि पंत को आक्रामक होते हुए नेतृत्व और जिम्मेदारी को आड़े नहीं आने देना चाहिए।

ऋषभ पंत को हाथ खोलते हुए देखना चाहते हैं ब्रायन लारा-

ऋषभ पंत को हाथ खोलते हुए देखना चाहते हैं ब्रायन लारा-

पंत इस सीजन में डीसी के लिए सबसे लगातार खिलाड़ियों में से एक रहे हैं, उन्होंने 129.06 की स्ट्राइक रेट से 413 रन बनाए। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले क्वालीफायर में 35 गेंदों में नाबाद 51 रनों की पारी खेली थी और शिमरोन हेटमेयर के साथ उनके 83 रन के स्टैंड ने डीसी को अपने शीर्ष क्रम को जल्दी खोने के बाद 172/5 पर पहुंचा दिया।

पंत सही खेले हैं लेकिन उनका स्ट्राइक रेट थोड़ा कम है। वह अधिक तूफानी हैं और लारा आने वाले मैचों में उनको ऐसे ही आजाद देखना चाहते हैं।

T20 World Cup: BCCI ने शेयर की टीम इंडिया की नई 'बिलियन चीयर्स जर्सी'

सीएसके के खिलाफ बेहतरीन थे पंत- लारा

सीएसके के खिलाफ बेहतरीन थे पंत- लारा

लारा ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "ऋषभ पंत को मेरी सलाह है कि स्वतंत्रता के साथ खेलें, अकड़ और आत्मविश्वास को साथ रखें - जैसा की वह तब करते हैं जब वह अपने बेस्ट पर होते हैं। सीएसके के खिलाफ आखिरी गेम में उन्होंने ऐसा ही किया था। उनके एक हाथ से मारे गए छक्कों को देखों। इस तरह वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है। वह बिल्कुल क्रेजी है, और जो कौशल पंत के पास है, उसके हिसाब से मेरी ओर से सलाह दी जाएगी कि बाहर जाकर पूरी तरह से भरोसा के साथ खेलो।

'आजादी के साथ जाओ और हावी हो जाओ'

'आजादी के साथ जाओ और हावी हो जाओ'

"परिस्थितियों और कप्तानी अपने ऊपर हावी ना होने दो कि आप कैसे खेलते हैं। आप बाहर जाते हैं और स्वतंत्रता के साथ खेलते हैं - खेल को आगे बढ़ाएं। अगर आपको लगता है कि आप एक गेंदबाज को टारगेट कर सकते हैं, तो आप पूरी तरह से इसके लिए प्रतिबद्ध हैं और फिर हावी हो जाओ - क्योंकि वह एक मैच विजेता हैं। वह बहुत जल्दी खेल को विपक्ष से दूर ले जा सकता है - और हर कोई यह देखना चाहता है, टीम उसे देखना चाहती है और वह एक लीडर के रूप में भी है।"

पंत ने श्रेयस अय्यर को डीसी कप्तान के रूप में रिप्लेस किया। अय्यर के लौटने के बाद भी फ्रैंचाइजी ने पंत के साथ रहने का फैसला किया और अपने लगातार दूसरे फाइनल और संभवत: पहले आईपीएल खिताब तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

Story first published: Wednesday, October 13, 2021, 15:42 [IST]
Other articles published on Oct 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+