For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स के CEO का खुलासा, बताया- चेतेश्वर पुजारा को टीम से क्यों जोड़ा

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज हो गया है और अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करना है। जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन किया था और उपविजेता बनी थी तो वहीं पर सीएसके की टीम के लिये बेहद खराब सीजन रहा था, जहां पर सीएसके की टीम पहली बार प्लेऑफ तक का सफर तय करने में नाकाम रही थी। इससे उबरने के लिये सीएसके की टीम ने इस सीजन कई खिलाड़ियों को रिलीज करते हुए कुछ हरफनमौला खिलाड़ियों को शामिल करने का काम किया है ताकि टीम में बैलेंस बढ़ सके।

हालांकि इस दौरान सीएसके की टीम ने नीलामी में सभी को हैरान करते हुए चेतेश्वर पुजारा को खरीदने का काम किया। पुजारा को आमतौर पर सिर्फ टेस्ट खिलाड़ी माना जाता है और इसी वजह से वह काफी समय से आईपीएल का हिस्सा नहीं बन सके थे, लेकिन सीएसके की टीम ने उन्हें खरीद कर इस साल वो मौका दिया है। पुजारा को टीम से जोड़ने के बाद नीलामी में शामिल सभी टीमों ने सीएसके के लिये तालियां बजाई थी।

और पढ़ें: IPL इतिहास के वो खिलाड़ी जिन्होंने सबसे कम उम्र में लगाया है अर्धशतक

अब चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ के विश्वनाथन ने बताया है कि चेतेश्वर पुजारा को टीम में शामिल करने के पीछे का कारण क्या है और वो किस भूमिका में नजर आ सकते हैं।

उन्होंने कहा,'यह सच है कि हम इस दिग्गज खिलाड़ी का सम्मान करना चाहते हैं जिसने भारत के लिये जीत हासिल करने में कई बार अहम भूमिका निभाई है। हालांकि उनके पास बल्लेबाजी में जो तकनीक है और जितनी प्रतिभा है वह किसी भी प्रारूप में खतरनाक ही साबित होने वाले हैं। यह हमारा नजरिया है कि वो सीएसके के लिये काफी अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। वह बिल्कुल टीम के टॉप ऑर्डर में अहम रोल निभाने वाले हैं, लेकिन मैं यह नहीं कह सकता कि वो पहला मैच खेलेंगे या फिर दूसरा।'

और पढ़ें: MI vs RCB: जहीर खान का खुलासा, बताया- RCB के खिलाफ कौन सा खिलाड़ी बनेगा गेमचेंजर

सीएसके के सीईओ ने आगे कहा कि फिलहाल यह वो सवाल नहीं है जिस पर हमारा ध्यान है, वह टीम का अहम हिस्सा हैं और हम उनके योगदान के लिये उत्सुक हैं। आपको बता दें कि पुजारा को टीम के कप्तान एमएस धोनी ने बुधवार को सीएसके की ऑफिशियल किट देकर उनका टीम में स्वागत किया और कहा कि वह उनसे एक शानदार सीजन देखने की उम्मीद करते हैं।

Story first published: Friday, April 9, 2021, 16:23 [IST]
Other articles published on Apr 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+