MI vs RCB: जहीर खान का खुलासा, बताया- RCB के खिलाफ कौन सा खिलाड़ी बनेगा गेमचेंजर
IPL 2021 Zaheer Khan on MI vs RCB: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज शुक्रवार को 5 बार की खिताबी चैम्पियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले जाने वाले मैच के साथ होगा। दोनों ही टीमें इस मैच में पूरी तैयारी के साथ उतरने वाली है, जहां पर आरसीबी की टीम अपनी कमियों को दूर करके उतरेगी तो वहीं पर मुंबई इंडियंस की टीम पिछले 7 सीजन से लगातार अपना पहला मैच हारने के शर्मनाक रिकॉर्ड को बदलना चाहेगी। इस बीच मुंबई इंडियंस के क्रिकेट परिचालन निदेशक और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है जो आरसीबी के खिलाफ टीम के लिये गेमचेंजर साबित होगा।
जहीर खान ने इस साल अपनी टीम से जुड़े स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला का नाम लेते हुए कहा कि वह इस साल टीम के लिये गेमचेंजर की भूमिका अदा करेंगे। उल्लेखनीय है कि मुंबई की टीम हर बार की तरह एक बार फिर से बेहद मजबूत टीम के साथ उतरी है, हालांकि इसके बावजूद उसका स्पिन विभाग खासा कमजोर नजर आ रहा है, खासतौर पर तब जब उसे लीग के पहले 7 मैच चेन्नई की स्पिन पिच पर खेलने हैं।
और पढ़ें: सुनील गावस्कर ने चुनी अपनी ऑल टाइम IPL 11, गेल-रोहित को ओपनिंग, जानें किसे बनाया कप्तान
जहीर खान का मानना है कि पीयूष चावला के पास जो स्किल्स हैं उससे टीम को दबाव भरे हालात में काफी फायदा मिलेगा। उनका अनुभव टीम के युवा स्पिनर्स को राह दिखाने में मददगार साबित होगा।
उन्होंने कहा,'हमारी टीम के पास युवा स्पिनर के रूप में राहुल चाहर हैं जिनके पास काफी प्रतिभा है और पीयूष चावला के जुड़ने के बाद से उनका अनुभव इस खिलाड़ी को काफी कामयाब बना सकता है। हम उनके अनुभव को काफी हाई रेट करते हैं और हमें निश्चित रूप से उनसे मदद मिलेगी।'
और पढ़ें: IPL के इतिहास में पहली बार होगा यह काम, ओपनिंग सेरेमनी मे दिखेगा यह नजारा
वहीं पर टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी पीयूष चावला की तारीफ करते हुए एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें वह अंडर 19 के दिनों में चावला के साथ शेयर किये गये अपने दिनों को याद करते नजर आते हैं। वीडियो में उन्होंने कहा,' मैं अंडर 19 के दिनों में पीयूष चावला के साथ खेला था और मुझे पता है कि वो बेहद आक्रामक स्पिन गेंदबाज हैं। हम उन्हें अपने स्पिन अटैक में शामिल करना चाहते थे, वह आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों में से एक हैं और उन्हें टीम में शामिल करना काफी अच्छा रहा। वह हर प्रारूप के खिलाड़ियों को जानते हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
