Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स की हार के सूत्रधार को महेंद्र सिंह धोनी ने दिया 'खास तोहफा'

नई दिल्लीः राजस्थान रॉयल्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जिस तरीके से जीत हासिल की उससे आईपीएल की बाकी टीमों को भी एक विश्वास मिला होगा कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके भी आसानी से हार सकती है बशर्ते की दिल खोल कर बल्लेबाजी की जाए। राजस्थान रॉयल्स ने 190 रनों के चुनौतीपूर्ण टारगेट को बच्चों का खेल बना दिया और इसकी शुरुआत उसके ओपनिंग बल्लेबाजों ने की जिन्होंने मात्र 5.2 ओवर में 77 रन जोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे का टेंट उड़ा दिया।

यशस्वी जायसवाल की यशस्वी पारी-

यशस्वी जायसवाल की यशस्वी पारी-

इस साझेदारी में यशस्वी जयसवाल बड़े ही यशस्वी तरीके से खेले जिन्होंने 21 गेंदों पर 50 रनों की धुआंधार पारी खेली और 6 चौके व तीन छक्के लगाए। वैसे तो संजू सैमसन को छोड़कर राजस्थान रॉयल्स के सभी बल्लेबाजों ने बेहद ही तूफानी बैटिंग का मुशायरा पेश किया लेकिन यह यशस्वी जायसवाल के द्वारा दिया गया पुश ही था जिसने बाद में शिवम दुबे की गाड़ी को भी जबरदस्त रफ्तार दिलाई। हम सब जानते हैं कि शिवम दुबे ने बाद में क्या किया। उन्होंने 42 गेंदों पर 64 रनों की नाबाद पारी खेली और 4 चौके व 4 छक्के जड़े। जिसके दम पर राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 17.3 ओवर में ही 190 रन बनाकर मैच को पूरे जश्न के साथ समाप्त कर दिया।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हार कोई बड़ी बात नहीं है क्योंकि वह पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुके हैं और उनके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि यह मैच हमारे लिए एक सबक जरूर था क्योंकि प्लेऑफ में भी ऐसा ही हो सकता है तो हम कोशिश करेंगे कि आगे इस तरह की सिचुएशन में अपने आप को कैसे संभाला जा सकता है।

RCB ने PBKS को दिया 165 का लक्ष्य, पडिक्कल की ठोस बैटिंग के बाद मैक्लवेल की तूफानी पारी

धोनी ने दिया 'स्पेशल गिफ्ट'

धोनी ने दिया 'स्पेशल गिफ्ट'

धोनी युवा खिलाड़ियों को निखारने और एक लीडर के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने मैच के बाद यशस्वी जायसवाल को एक स्पेशल गिफ्ट दिया है। हम धोनी को सीएसके की जर्सी अन्य खिलाड़ियों को प्रदान करते हुए देखते रहते हैं और अब यशस्वी को उन्होंने साइन किया हुआ बैट दिया जिसके बाद यह युवा सलामी बल्लेबाज बहुत ज्यादा खुश था।

यशस्वी ने मैच के बाद खुद कहा है कि धोनी ने उनके बल्ले पर साइन किया और वे काफी खुश हैं। आईपीएल T20 डॉट कॉम पर एक वीडियो पोस्ट हुआ था जिसमें उन्होंने यह बात कही है और कहा है कि वे पिच को पढ़ने के बारे में सोच रहे थे लेकिन जब उनको एहसास हुआ कि टारगेट काफी बड़ा है तो विकेट भी बैटिंग के लिए थोड़ा आसान होने की संभावनाएं बढ़ चुकी थी। उन्होंने कहा कि, मैं बस ढीली गेंद का फायदा उठाने की सोच रहा था ताकि अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दूं और यही उनका फोकस था।

प्लेऑफ की चुनौती बरकरार-

प्लेऑफ की चुनौती बरकरार-

इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 12 मुकाबलों में अपने पांच मैच जीत लिए हैं और 7 में हार मिली है। यह आईपीएल में किया गया एक अच्छा प्रदर्शन तो नहीं है लेकिन प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उनको यह जीत भी बहुत जरूरी थी क्योंकि उनके 10 अंक बने हुए हैं और वे अपने आने वाले दो मुकाबलों में जीत दर्ज करके अंतिम चार में जगह बनाना चाहेंगे।

संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम का अगला मुकाबला बहुत ही खराब खेल दिखा रही मुंबई इंडियंस के खिलाफ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होगा जहां उनको जीत की उम्मीद करनी चाहिए लेकिन राजस्थान रॉयल्स की टीम अपनी गैर निरंतरता के लिए कुख्यात है। यह कभी बहुत अच्छा करती है तो कभी बहुत खराब। देखना होगा रोहित एंड कंपनी के खिलाफ इनका खेल कैसा रहता है।

Story first published: Sunday, October 3, 2021, 18:28 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+