IPL 2021: CSK ने जीतकर और KKR ने हारकर तोड़ा MI का अनोखा रिकॉर्ड
नई दिल्लीः चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एक बेहतरीन मुकाबला देखने को मिला। आईपीएल 2021 के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 171 रनों का स्कोर खड़ा किया था जिसको चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में ही 8 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाकर हासिल कर लिया।
यह मैच काफी करीबी साबित हुआ लेकिन केकेआर ने रणनीतिक भूल के तहत रविंद्र जडेजा को अपने ऊपर हावी भी होने दिया। जडेजा ने प्रसिद्ध कृष्णा के 19वें ओवर में 22 रन ठोक दिए जिसमें 2 छक्के और 2 चौके लगाए गए। हालांकि उनको अंतिम ओवर में सुनील नरेन ने आउट किया लेकिन तब तक चेन्नई सुपर किंग्स को अंतिम गेंद पर जीत के लिए केवल 1 रनों की दरकार थी और दीपक चाहर ने संयम के साथ सुनील को खेलते हुए वह सिंगल भी बटोर लिया।

चेन्नई सुपर किंग्स ने जीतकर तोड़ा मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड-
इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंक तालिका में नंबर एक पर पहुंच चुकी है। सीएसके की 10 मैचों में 8 जीत के साथ 16 अंक हैं और उनका नेट रन रेट दिल्ली कैपिटल्स से बेहतर है इसी वजह से वह नंबर एक के पायदान पर बैठे हुए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने अंतिम गेंद पर जीत दर्ज करने के मामले में मुंबई इंडियंस को पीछे छोड़ दिया है। मुंबई इंडियंस ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 बार अंतिम गेंद पर जीत हासिल की थी और अब चेन्नई सुपर किंग्स में 7वीं बार ऐसा करके दिखाया है।
IPL 2021: रविंद्र जडेजा ने पलटी बाजी, KKR के खिलाफ छोटी पारी से दिलाई CSK को बड़ी जीत

कोलकाता नाइट राइडर्स ने हारकर किया ऐसा-
जब आईपीएल में 170 प्लस रनों का टारगेट तेज करने की बात आती है तो सीएसके की टीम का कोई सानी नहीं है और उसका जीत का प्रतिशत इस तरह के टारगेट के सामने 55 परसेंट हो जाता है। इस मामले में नंबर दो पर मुंबई इंडियंस है जो कि 47% मुकाबले इस स्थिति में जीती है।
कोलकाता नाइट राइडर्स को भी छठी बार अंतिम गेंद पर लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच में हार मिली है जो कि किसी भी टीम के द्वारा सर्वाधिक है। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने ही लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 बार अंतिम गेंद पर हारने का रिकॉर्ड बना रखा था।

वरुण चक्रवर्ती का गेंदों की 'चक्र' धोनी नहीं समझ पा रहे-
इस मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 22 रन देकर एक विकेट लिया और उनकी सफलता को देखते हुए इयोन मोरगन को सुनील नरेन के हाथों में गेंद की कमान सौंपनी चाहिए थी लेकिन वे ऐसा करने में नाकाम रहे और प्रसिद्ध कृष्णा को 19वें ओवर में उतार दिया। इससे पहले वरुण चक्रवर्ती महेंद्र सिंह धोनी को बोल्ड करके केकेआर को मैच में वापस ला चुके थे। धोनी तीसरी बार आईपीएल में वरुण चक्रवर्ती के सामने आउट हुए हैं और उन्होंने केवल 12 गेंद पर ही इस बॉलर का सामना किया है। धोनी इस दौरान चक्रवर्ती के सामने केवल 10 ही रन बना पाए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
