For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: सीएसके के लिये जारी है ऋतुराज गायकवाड़ का फ्लॉप शो, जानें क्या बोले कोच फ्लेमिंग

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में शुक्रवार को सीएसके की टीम ने आखिरकार अपनी पहली जीत हासिल की, लेकिन उसके सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने एक बार फिर से निराश किया और महज 5 रन बनाकर वापस लौटे। इतना ही नहीं गायकवाड़ अपनी बल्लेबाजी के दौरान गेंद को टाइम करने में नाकाम नजर आ रहे थे और लगातार रन बनाने के लिये संघर्ष करते नजर आ रहे थे। यह लगातार दूसरा मैच है जहां पर ऋतुराज गायकवाड़ सीएसके के लिये रन बनाने में असफल रहे। मैच के बाद कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने गायकवाड़ के फ्लॉप शो को लेकर अपनी राय रखी और साफ किया कि वो अच्छे खिलाड़ी हैं और टीम उन्हें बैक करती नजर आयेगी।

उल्लेखनीय है कि स्टीफन फ्लेमिंग सीएसके के साथ पहले सीजन से जुड़े हैं, पहले बतौर खिलाड़ी और बाद में हेड कोच के रूप में अपना योगदान दे रहे हैं। ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल के पिछले सीजन में शेन वॉटसन को रिप्लेस कर ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली थी और आखिरी 3 पारियों में लगातार 3 अर्धशतक जड़ने का काम किया था आईपीएल के 6 मैचों में 204 रन बनाने का काम किया था।

और पढ़ें: IPL 2021: आरसीबी फैन्स के लिये खुशखबरी, कोरोना से ठीक हो टीम से जुड़े डैनियल सैम्स

गायकवाड़ के इस प्रदर्शन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था और उन्होंने टीम के लिये अपनी अहमियत भी साबित की। इसी के चलते सीएसके ने गायकवाड़ को टीम में रिटेन किया। विजय हजारे ट्रॉफी में शतक लगाने वाले इस खिलाड़ी के लिये सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी कुछ खास नहीं रही थी और उन्होंने 5 मैचों मे सिर्फ 94 रन बनाये थे और आईपीएल के पहले 2 मैचों में भी यही देखने को मिला है। दिल्ली के खिलाफ गायकवाड़ ने 8 गेंदों में 5 रन बनाये थे तो वहीं पर पंजाब के खिलाफ भी 16 गेंदों में 5 रन ही बना सके।

सीएसके की जीत के बाद फ्लेमिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,'मैं टीम के संतुलन से काफी खुश हूं। ऋतुराज शानदार खिलाड़ी हैं और मुझे उम्मीद है कि वो वापसी करेंगे। पहले मैच में वह अच्छी गेंद पर आउट हुए थे और आज की परिस्थितियां आसान नहीं है। आज का विकेट 220 वाला नहीं था, यह काफी अलग था। वह अभी युवा खिलाड़ी हैं जिनमें विश्वास जताने की जरूरत है। पिछले सीजन अपने प्रदर्शन से उन्होंने अपनी स्किल को साबित कर दिया। हम जब खिलाड़ियों को टीम में चुनते हैं तो यही सोच रहती है कि कैसे उन्हें एक टीम के रूप में जोड़ सकते हैं। मौजूद कॉम्बिनेशन उसी की परछाई है।'

और पढ़ें: IPL 2021: दीपक चाहर ने अपने आलोचक को ही समर्पित की आईपीएल की बेस्ट गेंदबाजी, जानें क्यों

आपको बता दें कि पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करने के बाद सीएसके की टीम ने गायकवाड़ को बतौर सलामी बल्लेबाज बैक करने का फैसला किया है। टीम ने रॉबि उथप्पा को भी ट्रेड कर बतौर ओपनर शामिल किया है लेकिन गायकवाड़ को पहले मौका दिया जा रहा है। गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी की 6 पारियों में 2 शतक की मदद से 337 रन बनाने का काम किया है।

Story first published: Saturday, April 17, 2021, 17:32 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+