For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: दीपक चाहर ने अपने आलोचक को ही समर्पित की आईपीएल की बेस्ट गेंदबाजी, जानें क्यों

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में शुक्रवार को वानखेड़े के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल कर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की। सीएसके के लिये इस मैच में तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अपने आईपीएल करियर का सबसे बेस्ट स्पेल फेंका और पंजाब की टीम को 106 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई। चाहर ने अपनी गेंदबाजी के दौरान मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, दीपक हुड्डा और निकोलस पूरन का विकेट हासिल किया और 4 ओवर की गेंदबाजी के दौरान सिर्फ 13 रन देकर 4 विकेट हासिल किये।

मैच में उनके प्रदर्शन के लिये मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला, तो वहीं पर मैच के बाद शार्दुल ठाकुर ने इस तेज गेंदबाज का इंटरव्यू भी लिया। इस इंटरव्यू के दौरान दीपक चाहर ने बताया कि वो अपने इस प्रदर्शन को एक आलोचक को समर्पित करना चाहते हैं जिन्होंने पहले मैच के बाद उन्हें अगला मैच न खेलने की सलाह दी थी।

और पढ़ें: IPL 2021: दीपक चाहर ने शमी के पैर छू तोड़ी पंजाब की कमर, वायरल हो रही है तस्वीर

चाहर ने इस इंटरव्यू के दौरान बताया कि पहले मैच में उनकी गेंदबाजी काफी साधारण रही थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें एक आलोचक का मैसेज आया जिसमें उन्हें अगला मैच ने खेलने की सलाह दी गई थी।

उन्होंने कहा,' पहले मैच में मेरी गेंदबाजी काफी साधारण रही थी और मैंने अपने स्पेल (4-0-36-0) में लगभग 35 रन लुटाये थे। मैच के बाद जब मैं अपने कमरे पर पहुंचा तो थोड़ी देर के लिये सोशल मीडिया देख रहा था। उस वक्त मुझे एक खास मैसेज मिला जिसमें मुझे कहा गया था कि भाई आप अच्छे गेंदबाज हैं लेकिन प्लीज अगला मैच मत खेलना। मेरा यह प्रदर्शन उसी भाई के लिये है, अगर मैं आज नहीं खेलता तो शायद यह प्रदर्शन नहीं कर पाता। मैं बस एक चीज कहना चाहता हूं कि अगर किसी का एक मैच खराब निकले तो आप उसे एकदम नकारा साबित कर दो, थोड़ा सपोर्ट करो, कमबैक हो सकता है।'

और पढ़ें: IPL 2021: मुंबई के खिलाफ मैच से पहले केन विलियमसन ने दिया फिटनेस पर अपडेट, क्या वापसी करेंगे

चाहर ने इस दौरान मुंबई की बदलती पिच को लेकर भी बात की और वानखेड़े को अपना पसंदीदा मैदान बताया।

उन्होंने कहा,' आज की विकेट और अपने प्रदर्शन को देखते हुए मुझे यह कहना होगा कि वानखेड़े मेरा पसंदीदा मैदान है, क्योंकि यहां मैच की शुरुआत में पिच मददगार होती है। मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं क्योंकि पहले 10 ओवर में अच्छी गेंदबाजी कर सका। यह एक अच्छा अहसास क्योंकि यह स्पेल तब आया माही भाई को जीत की दरकार थी। मैं खुश हूं की जीत में अपना योगदान दे सका।'

Story first published: Saturday, April 17, 2021, 16:31 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+