
टीम की जानकारी- चेन्नई सुपर किंग्स
सुपर किंग्स की टीम पिछले साल के मुकाबले अच्छी दिखाई दे रही है और इसका बड़ा कारण मोईन अली का ऑलराउंड प्रदर्शन है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में मोईन अली ने बहुत अच्छा बैलेंस दिया है तो वहीं विदेशी खिलाड़ियों में सेम करन ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है। यह दो खिलाड़ी ओवरसीज प्लेयर में बहुत ही स्थान रखते हैं। दूसरी ओर सुरेश रैना और फाफ डू प्लेसिस टुकड़ों में प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अच्छे दिखाई दे रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी की बैटिंग शायद कभी भी पुराने धोनी जैसी ना रहे लेकिन उनके पास काफी अनुभव है और उन्होंने राजस्थान के खिलाफ दिखाया था कि वह कुछ रन अभी भी बना सकते हैं। हालांकि इस टीम को अंबाती रायडू और ऋतुराज गायकवाड से ज्यादा अपेक्षा है। हो सकता है गायकवाड की जगह पर रोबिन उथप्पा को बतौर ओपनर उतार दिया जाए।
IPL 2021: बटलर के छक्के ने कैसे दी CSK को जीत, समझें वानखेड़े का ओस फैक्टर

टीम की जानकारी- कोलकाता नाइट राइडर्स
वही दूसरे केकेआर की टीम को देखें तो इयोन मार्गन कप्तानी के साथ बैटिंग में भी कुछ नहीं कर पाए हैं तो दूसरी ओर दिनेश कार्तिक जैसा अनुभवी खिलाड़ी बतौर फिनिशर फ्लॉप साबित हुआ है। आंद्रे रसेल भी कुछ नहीं कर पाए और कोलकाता की टीम को अगर बैटिंग में कुछ करना है तो शुभ्मन गिल समेत अपने वरिष्ठ खिलाड़ियों पर अधिक जिम्मेदारी से प्रदर्शन करने की उम्मीद करनी होगी। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम भी इयोन मार्गन की कप्तानी में बिखरी हुई दिखाई दे रही है और तितर-बितर लग रही है। इयोन मार्गन खुद बल्लेबाजी में सुपर फ्लॉप है और ऑलराउंडर शाकिब अल हसन बेहद औसत दर्जे के खिलाड़ी की तरह खेल रहे हैं। अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह कुछ भी करामात करने में नाकामयाब साबित हुए हैं क्योंकि उन्होंने तीन मैचों में एक भी विकेट नहीं पाया। ऐसा लगता है कोलकाता नाइट राइडर्स को अब कुलदीप यादव के लिए टीम में जगह बनाने की ओर देखना चाहिए।

प्लेइंग इलेवन-
CSK: फाफ डु प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़ / रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी, सैम करन, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।
केकेआर: शुबमन गिल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन, दिनेश कार्तिक, शाकिब अल हसन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, हरभजन सिंह, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिध कृष्णा।

ड्रीम11-
नितीश राणा, फाफ डु प्लेसिस, मोइन अली, सुरेश रैना, राहुल त्रिपाठी, रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, आंद्रे रसेल, सैम करन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर


Click it and Unblock the Notifications
