For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MI vs CSK: मैच से पहले होगा डुप्लेसिस के खेलने पर फैसला, चोटिल होने के बावजूद ट्रेनिंग करते दिखे

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के बचे हुए मैचों का आगाज 19 सितंबर से मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले जाने वाले मैच के साथ होना है। यूएई में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईपीएल की दो सबसे सफल टीमों के बीच होने वाले इस महामुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के अहम खिलाड़ी फाफ डुप्लेसिस चोटिल हो गये हैं, जिसके बाद उनका इस मैच में खेल पाना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डुप्लेसिस आईपीएल 2021 के पहले चरण के दौरान काफी शानदार फॉर्म में नजर आये थे और लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में तीसरे पायदान पर काबिज हैं।

हालांकि आईपीएल से पहले वेस्टइंडीज में खेली गई कैरेबियन प्रीमियर लीग 2021 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे डुप्लेसिस को ग्रोइन इंजरी हो गई, जिसके चलते वो सेंट लुसिया किंग्स के लिये 3 अहम मैचों में टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे। इन 3 में से 2 मैच नॉकआउट मैच रहे जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल मैच भी शामिल रहा। नतीजन डुप्लेसिस की टीम खिताब जीतने से चूक गई।

और पढ़ें: IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट हुए हैं यह 9 खिलाड़ी, हिटमैन का नाम भी है शामिल

इसके बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने मुंबई के खिलाफ खेले जाने वाले पहले मैच में उनके मौजूद रहने की उम्मीद जताई है, उनका मानना है कि इस पर फैसला मैच के तुरंत पहले ही लिया जायेगा। सीएसके के सीईओ ने बताया कि फाफ डुप्लेसिस ने यूएई पहुंचने के बाद जरूरी क्वारंटीन समय को पूरा किया और टीम के साथ प्रैक्टिस सेशन में भी हिस्सा लिया।

इनसाइड स्पोर्ट के साथ बात करते हुए काशी विश्वनाथन ने कहा,'फाफ टीम का हिस्सा बन चुके हैं और जरूरी क्वारंटीन वक्त को पूरा करने के बाद उन्होंने टीम के साथ अभ्यास भी शुरू कर दिया है। उनकी फिटनेस को लेकर आखिरी फैसला मैच से पहले लिया जायेगा।

गौरतलब है कि डुप्लेसिस ने भले ही ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया हो लेकिन आईपीएल के पहले मैच में सीएसके उनको न खिलाने के बारे में सोच सकती है, क्योंकि अगर सीएसके उन्हें पहले मैच में खिलाने का फैसला करती है तो सीजन के बाकी बचे हुए मैचों में उनका खेलना मुश्किल हो सकता है और वो पूरी सीरीज से बाहर हो सकते हैं।

और पढ़ें: 'दिल रखने के लिये नहीं मिली है विश्वकप टीम में जगह', सबा करीम ने बताई अश्विन के चयन की असली वजह

आपको बता दें कि ग्रोइन इंजरी से उबरना थोड़ा मुश्किल होता है और इसे ठीक होने में 3 से ज्यादा हफ्ते का समय लग सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिये अच्छी खबर यह है कि डुप्लेसिस की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है तो शायद वो टूर्नामेंट से बाहर नहीं होंगे लेकिन यह जरूरी है कि उनको लेकर जल्दबाजी न की जाये। वहीं सीएसके के लिये इस मैच में रॉबिन उथप्पा भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं जिन्हें पहले चरण के दौरान एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिल सका था।

Story first published: Sunday, September 19, 2021, 16:20 [IST]
Other articles published on Sep 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+