For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: 20 साल के युवा भारतीय खिलाड़ी से वार्नर हुए खुश, जीत के बाद बोले- नया लड़का आ रहा है

चेन्नईः अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए उनकी आईपीएल 2021 की पहली जीत में बहुत अच्छे खिलाड़ी बनकर उभरे। 20 साल का यह खिलाड़ी दिसंबर 2016 में यूथ एशिया कप टाइटल में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुका है। इसके अलावा उन्होंने अंडर-19 में भी भारत के लिए खेला है और अब यह ऑलराउंडर आईपीएल में अपने हुनर को तराश रहा है।अभिषेक शर्मा के सामने जब पंजाब किंग्स की टीम थी तो उनका मुकाबला केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल और निकोलस पूरन जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवा चुके खतरनाक बल्लेबाजों से था लेकिन बाएं हाथ के इस स्पिनर ने चेन्नई की विकेट पर मौजूद मदद को और परिस्थितियों को अपने पक्ष में इस तरीके से भुनाया कि पंजाब किंग्स कुछ भी नहीं कर सकी।

अभिषेक शर्मा ने किया शानदार प्रदर्शन-

अभिषेक शर्मा ने किया शानदार प्रदर्शन-

अभिषेक शर्मा ने मिडिल ओवरों में कमाल की गेंदबाजी की और इस दौरान उन्होंने दीपक हुड्डा, मोइजस हेनरिक्स जैसे बल्लेबाजों को आउट किया। दीपक तेज गति से बैटिंग करते हैं लेकिन वह अभिषेक शर्मा की गेंद पर फंस गए और एलबीडब्ल्यू आउट हो गए जबकि हेनरिक्स को अभिषेक ने बेहतरीन फ्लाइट गेंद दी जो घूमती हुई बल्लेबाज को बीट करते हुए विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के दस्ताने में समा गई और जब तक काफी आगे निकल चुका बल्लेबाज वापस क्रीज पर जाता उसकी गिल्लियां बिखर चुकी थी। अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में 4 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिए हैं और हैदराबाद की जीत में अपनी अच्छी भूमिका निभाई है।

PBKS vs SRH: हार के बाद राहुल ने कहा, हम चेन्नई में ढल नहीं पाए, वार्नर-बेयरस्टो को रोक नहीं पाए

जीत के बाद डेविड वार्नर को मिली राहत-

जीत के बाद डेविड वार्नर को मिली राहत-

इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद लगातार तीन मैच हारने के बाद पहला मुकाबला इस सीजन में जीत गई है जहां उनको पंजाब किंग्स के खिलाफ 9 विकेट से धमाकेदार जीत मिली। टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला करने वाली पंजाब किंग्स की टीम 19.4 ओवरों में 120 रनों पर सिमट गई थी जिसके जवाब में 18.4 ओवर में ही सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के हीरो बैटिंग में जॉनी बेयरस्टो रहे जिन्होंने 56 गेंदों पर तीन चौके व तीन छक्के लगाकर 63 रनों की तेज पारी खेली जबकि कप्तान डेविड वार्नर 37 रन बनाकर आउट हुए। वार्नर काफी उत्साहित है और उन्होंने अभिषेक शर्मा की तारीफ की है। उन्होंने अभिषेक को उभरता हुआ युवा बताया है जिसमे काफी प्रतिभा है।

डेविड वार्नर मैच के बाद कहते हैं, "मैं इस जीत के बाद काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं क्योंकि हमारे गेंदबाजों ने विपक्षी को लो-स्कोर पर समेटने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इसके बाद हमने बैटिंग में अच्छा काम किया। विलियमसन जानते हैं उनका क्या रोल है और उन्होंने वही काम किया जिनकी उनसे उम्मीद थी। केन विलियमसन स्पिन के बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं।"

अभिषेक शर्मा को हमने इस साल बॉलिंग पर काम करने के लिए कहा था- वार्नर

अभिषेक शर्मा को हमने इस साल बॉलिंग पर काम करने के लिए कहा था- वार्नर

इसके बाद वार्नर अभिषेक शर्मा पर बात करते हैं और कहते हैं, "वह एक लड़का है जो आ रहा है और काफी उत्साहित है।" वार्रन ने इस दौरान यह खुलासा किया कि आईपीएल शुरू होने से पहले साल की शुरुआत में फ्रेंचाइजी ने अभिषेक शर्मा को अपनी बॉलिंग पर काम करने के लिए कहा था। वार्नर कहते हैं, "हमने उनसे इस साल सीरीज के दौरान अपनी गेंदबाजी पर बात करने के लिए कहा और उन्होंने ऐसा किया।"

इससे पहले अभिषेक शर्मा को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मुकाबले में केवल 1 ओवर ही फेंकने को मिला था जहां पर उन्होंने 5 रन दिए थे। अभिषेक शर्मा बैटिंग करने के लिए उस मुकाबले में विजय शंकर के बाद निचले मध्यक्रम में उतरे थे लेकिन खास सफल नहीं रहे थे क्योंकि 4 गेंदों पर 2 रन बनाकर ही राहुल चाहर की गेंद पर आउट हो गए थे। अब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने युवा खिलाड़ी से आने वाले मैचों में भी होनहार प्रदर्शन की उम्मीद कर रही होगी।

Story first published: Wednesday, April 21, 2021, 20:45 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+