For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs CSK: पंत ने जीता कप्तानी का अपना पहला टॉस, दिल्ली ने इन दो खिलाड़ियों को कराया डेब्यू

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

IPL 2021 DC vs CSK: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करने वाली है। दिल्ली कैपिटल्स के लिये नये कप्तान ऋषभ पंत ने अपने कप्तानी करियर के पहले टॉस में जीत हासिल कर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं पर टॉस हारने के बाद सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि अगर वो टॉस जीतते तो वो भी गेंदबाजी करते ही नजर आते। उल्लेखनीय है कि वानखेड़े का मैदान बल्लेबाजों के मुफीद माना जाता है और फैन्स को इस मैच में एक हाई स्कोरिंग बैटल देखने को मिलेगी।

वहीं पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आज के मैच में दो खिलाड़ियों को डेब्यू कराने का काम किया है, जिसमें इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी टॉम कर्रन और तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स का नाम शामिल है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 4 विदेशी खिलाड़ियों शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टॉयनिस, क्रिस वोक्स और टॉम कर्रन को शामिल किया है।

और पढ़ें: IPL 2021 में यह बड़े रिकॉर्ड हासिल कर सकते हैं ऋषभ पंत, देखें आंकड़ों की पूरी लिस्ट

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में इस साल शामिल किये गये स्टीव स्मिथ को पहले मैच में मौका नहीं दिया गया है, वहीं पर सीएसके की टीम ने अपने 4 विदेशी खिलाड़ियों में फाफ डुप्लेसिस, मोइन अली, सैम कर्रन और ड्वेन ब्रावो को शामिल किया है। दिल्ली की टीम ने जहां अपनी टीम में रविचंद्रन अश्विन और अमित मिश्रा को स्पिनर्स के तौर पर शामिल किया है, जबकि सीएसके ने मोइन अली और रविंद्र जडेजा पर भरोसा जताया है। वहीं सीएसके की टीम ने चेतेश्वर पुजारा को भी अभी आराम देने का काम किया है।

और पढ़ें: DC vs CSK: मैच से पहले वायरल हुआ रवि-शास्त्री का ट्वीट, पंत-धोनी को लेकर लिखा खास संदेश

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11: ऋतुराज गायकवाड़, अंबति रायडु, सुरेश रैना, फाफ डुप्लेसिस, एमएस धोनी, मोइन अली, रविंद्र जडेजा, सैम कर्रन, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, मार्कस स्टॉयनिस, शिमरोन हेटमायर, क्रिस वोक्स, रविचंद्रन अश्विन, टॉम कर्रन, अमित मिश्रा, आवेश खान।

Story first published: Saturday, April 10, 2021, 20:15 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+