DC vs CSK: अंबति रायडु ने लगाई चेन्नई की नैया पार, अर्धशतक ठोंक खड़ा किया सम्मानजनक स्कोर

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 50वें मैच में टेबल टॉपर्स चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम का सामना एक दूसरे से हुआ, जहां पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जबरदस्त शुरुआत की। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए फॉर्म में चल रहे सीएसके के बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने से रोका, हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के लिये मध्यक्रम बल्लेबाज अंबति रायडु संकटमोचक बनकर उतरे और अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। अंबति रायडु ने चौका लगाकर महज 40 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 21वां अर्धशतक पूरा किया।

जहां एक समय सीएसके की टीम के लिये 120 रन के स्कोर पर पहुंच पाना मुश्किल लग रहा था वहां पर अंबति रायडु की नाबाद 55 रनों की पारी के चलते ही सीएसके की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में अपनी पारी को 5 विकेट खोकर 136 रन पर खत्म किया। अंबति रायडु ने इस दौरान 43 गेंदों का सामना कर 5 चौके और 2 छक्के लगाकर नाबाद 55 रनों की पारी खेली।

और पढ़ें: 'धोनी जैसा है यह खिलाड़ी पर नहीं बन सकता अच्छा कप्तान', अजय जडेजा ने की विकेटकीपर बल्लेबाज की आलोचना

दिल्ली कैपिटल्स के लिये इस मैच में कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद पिछले मैच में शतक लगाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ और अच्छी फॉर्म में चल रहे फाफ डुप्लेसिस मैदान पर उतरे। दोनों ने विस्फोटक शुरुआत करते हुए पहले 2 ओवर में ही 26 रन ठोंक डाले। इसके बाद अक्षर पटेल गेंदबाजी करने आये और अपने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर डुप्लेसिस को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराकर वापस भेजा।

वहीं पर पांचवे ओवर में एनरिच नॉर्खिया ने भी शानदार फॉर्म में चल रहे ऋतुराज गायकवाड़ (13) को अश्विन के हाथों कैच कराकर दूसरा विकेट हासिल किया। अक्षर पटेल ने मोइन अली को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराकर तीसरा झटका दिया। इसके बाद अपना पहला मैच खेल रहे रॉबिन उथप्पा ने 19 रनों की पारी जरूर खेली लेकिन अश्विन ने कॉट एंड बोल्ड कर चौथा झटका दिया।

और पढ़ें: DC vs CSK: जानें कौन हैं रिपल पटेल जिन्हें मिला आईपीएल में डेब्यू का मौका, स्मिथ को किया रिप्लेस

महज 62 रन पर अपने 4 विकेट खो देने के बाद सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (18) ने अंबति रायडु (नाबाद 55) के साथ मिलकर पांचवे विकेट के लिये 70 रनों की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 136 पर पहुंचाया। दिल्ली कैपिटल्स के लिये एनरिच नॉर्खिया और आवेश खान ने एक-एक विकेट हासिल किया तो वहीं अक्षर पटेल ने 2 विकेट चटकाये।

Story first published: Monday, October 4, 2021, 21:11 [IST]
Other articles published on Oct 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+